देहरादून। उत्तराखंड में 20 आईपीएस के तबादले किए हैं, जिनमें 8 जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोडा के एसएसपी बदले है।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया है। जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है।
चंपावत के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को उधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया है। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया है।
अभिसूचना पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाया है। पिथौरागढ की एसपी रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है। रुद्रप्रयाग के एसपी अभय प्रहालाद कोंडे को पिथौरागढ़ का एसपी बनाया है।
निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का एसपी बनाया है। जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर का एसपी बनाया है। हरिद्वार में एसपी निशा यादव को हरिद्वार में यातायात और क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया है। चंद्रशेखर आर घोडके को अल्मोडा का एसएसपी बनाया है। अल्मोडा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया है
मनोज ठाकुर को कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया है। चंद्रमोहन सिंह को अभिसूचना देहरादून भेजा है।
निहारिका कुकरेती को एसडीआरएफ का पुलिस महानिरीक्षक और प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उप महानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय बनाया है। यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर का प्रधानाचार्य बनाया है। प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया है।
अराउंड उत्तराखंड
- 20 आईपीएस के तबादले, नवनीत सिंह भुल्लर को बनाया हरिद्वार का एसएसपी
- उत्तराखंड हादसा: तीनधारा के पास अनियंत्रित वाहन नदी में गिरा
- उत्तराखंड में आंदोलनकारियों को बड़ा तोहफा: पेंशन में बढ़ोतरी, शहीद परिवारों के लिए भी राहत की घोषणा!
- विक्रम शर्मा मर्डर केस,झारखंड का था हिस्ट्रीशीटर 50 से ज़्यादा मुकदमे थे दर्ज!
- Uttarakhand Breaking : राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास युवक की गोली मारकर हत्या! 14 दिन में चौथा मर्डर
- उपनलकर्मियों को 2 माह में मिलेगा संशोधित वेतन
- बड़ी खबर: हल्द्वानी मंडी डबल मर्डर कांड सुलझा, 12 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
- देहरादून हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा – मां निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलिंग में 2 शूटर गिरफ्तार
- MDDA ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार
- महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात
Friday, February 13




