देहरादून: उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए फरवरी का महीना महंगाई की नई मार लेकर आया है। ऊर्जा निगम (UPCL) ने बिजली की नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे घरेलू समेत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अधिक भुगतान करना पड़ेगा। नई दरों का असर होली के आसपास आने वाले बिजली बिलों में साफ नजर आएगा।
UPCL has increased electricity rates in Uttarakhand
ऊर्जा निगम ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPC A) के तहत बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। फरवरी माह के लिए यह बढ़ोतरी 4 पैसे से लेकर 15 पैसे प्रति यूनिट तक की गई है। यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि यह वृद्धि ईंधन और बिजली खरीद लागत में बदलाव के कारण की गई है। बिजली की नई दरों को एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार की मंजूरी के बाद बुधवार को आधिकारिक रूप से जारी किया गया। मासिक एफपीपीसीए व्यवस्था लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।
10 महीनों में 10 बार बढ़ी बिजली की दरें
आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच सिर्फ तीन बार बिजली सस्ती हुई, जबकि 10 महीनों में दरों में बढ़ोतरी की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को बार-बार बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ा।
घरेलू बिजली 10 पैसे महंगी, जानिए किस श्रेणी पर कितना असर
नई एफपीपीसीए दरों के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में यह बढ़ोतरी की गई है—
बीपीएल श्रेणी: 0.4 पैसे
घरेलू उपभोक्ता: 10 पैसे
कॉमर्शियल: 14 पैसे
सरकारी संस्थान: 13 पैसे
निजी ट्यूबवेल: 0.4 पैसे
कृषि उपभोक्ता: 0.7 पैसे
उद्योग: 13 पैसे
मिक्स लोड: 12 पैसे
रेलवे: 12 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन: 12 पैसे
अस्थायी कनेक्शन: 15 पैसे प्रति यूनिट (सबसे अधिक)
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





