देहरादून: इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। लापरवाही सामने आने पर मसूरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दो महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा यह कार्रवाई मृतक महिला के पति कर्नल अमित कुमार की शिकायत के बाद की गई। उन्होंने उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए काउंसिल की नैतिकता, अनुशासन और पंजीकरण समिति ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की।
इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत
उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की न्यायिक समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूज सिंघल के अनुसार यह मामला 4 अप्रैल 2025 का है। देहरादून के मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में बिंदेश्वरी देवी नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की जांच मेडिकल काउंसिल की अनुशासन समिति द्वारा की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. महेश कुड़ियाल कर रहे थे। तीन सदस्यीय चिकित्सकों की समिति ने इलाज से जुड़े दस्तावेजों, रिपोर्ट्स और तथ्यों की समीक्षा की, जिसके बाद मरीज की मौत में चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि हुई। जांच के बाद परिषद ने निजी अस्पताल को 10 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति देने का आदेश दिया। अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन 2 महीने के लिए निलंबित किया। इस अवधि के दौरान दोनों चिकित्सक किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम या निजी प्रैक्टिस में सेवाएं नहीं दे सकेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने पत्र न मिलने की कही बात
वहीं, निजी अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि उन्हें अभी तक उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की ओर से कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि परिषद की ओर से आदेश जारी किए जाने की पुष्टि की गई है।
अराउंड उत्तराखंड
- जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई आवाज – 15-17 साल की सेवा के बाद भी ₹5,700 वेतन पर जीने को मजबूर पंप ऑपरेटर, न्याय की गुहार
- ऋषिकेश: गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
- उत्तराखंड: छात्रों का डाटा लीक होने पर विश्वविद्यालय होंगे जिम्मेदार, सरकार ने डीपीडीपी एक्ट के पालन के दिए सख्त निर्देश
- ऋषिकेश बैराज बिजली घर में भीषण आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी; पुलिस ने घेरा पूरा इलाका
- निजी स्कूलों को अतिरिक्त फीस लौटानी पड़ेगी,अब ये नियम तोड़े तो 5 लाख तक का जुर्माना
- देहरादून: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में शिक्षा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
- एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
- देहरादून: दिलाराम बाजार के श्री राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग का चांदी का छत्र दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
- BREAKING NEWS: लैंसडाउन में गुलदार का खूनी आतंक, घास काटने गई महिला की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत
- अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
Sunday, June 28





