लालकुआं। शहर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खनन सामग्री से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर शहर में घुसा और प्रवेश द्वार से लेकर बाजार क्षेत्र तक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारता चला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रहा 10 टायरा ट्रक अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास पहुंचते ही आगे चल रहे एक ऑटो से टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो में सवार युवक को हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और वाहन को आगे बढ़ाता रहा।
फ्लाईओवर पर चढ़ते ही ट्रक ने एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन का टायर फट गया। इसके बाद हाट बाजार क्षेत्र में ट्रक ने मारुति इग्निस, टाटा नेक्सन और एक बुलेट बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार हो रही टक्करों से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक को रुकवाया और चालक को नीचे उतार लिया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सूचना पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया।
घटना के बाद शहर में ट्रक चालकों की लापरवाही और नशे में वाहन चलाने को लेकर आक्रोश देखा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





