हल्द्वानी। नगर में लंबे समय से चल रहे अव्यवस्थित सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को लेकर जनआक्रोश खुलकर सामने आ गया है। शहरवासियों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले करीब दो वर्षों से शहर में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य बेहद अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। बाहरी ठेकेदार कंपनियां बिना किसी स्पष्ट योजना और समयसीमा के अलग-अलग स्थानों पर सड़कें खोदकर उन्हें लंबे समय तक अधूरा छोड़ रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि शहर की अधिकांश सड़कें टूटी-फूटी अवस्था में हैं और चारों ओर धूल-मिट्टी फैली रहने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है, वहीं शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ठेकेदार मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी निगरानी का अभाव दिखाई दे रहा है, जिससे जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य तय समयबद्ध योजना के तहत पूरा नहीं कराया गया तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित विभागों और ठेकेदारों की तत्काल बैठक बुलाकर सड़कों के कार्यों को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अराउंड उत्तराखंड
- देहरादून में PRD जवानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, निदेशालय में तालाबंदी से कामकाज ठप; 365 दिन रोजगार की मांग पर अड़े जवान
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
- विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू
- हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, 2027 चुनाव का शंखनाद
- गुजरात में भीषण हादसा, उत्तराखंड के एक परिवार के 7 लोगों की मौत
- अतिथि शिक्षकों को हर माह 35000 की जगह मिलेगी 57700 रुपए सैलरी, उत्तराखंड कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
- हल्द्वानी में रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो निलंबित, डीएम ने की कार्रवाई
- पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत
- आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
- टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह के साथ संपन्न हुआ सातवां देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल
Sunday, November 22





