देहरादून। देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के पलटने के बाद आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की दमकल टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और कुछ समय बाद उसे पूरी तरह बुझा दिया।
अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अराउंड उत्तराखंड
- 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
- पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
- मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
- राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
- पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
- मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
- हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
- नैनीताल में 251 वाहनों के चालान, 10 सीज
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
Thursday, November 19





