प्रेम नगर (देहरादून)। कैंट बोर्ड क्षेत्र के कैंट जूनियर हाई स्कूल में बच्चों से रंगाई/श्रम कार्य कराने के आरोपों के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में स्कूल परिसर में बच्चों से रंगाई कार्य कराए जाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। स्कूल परिसर मैं छात्रों का रंगाई पुताई करते हुए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। वीडियो में प्रधानाचार्य अजमत परवीन इस बात से इंकार क रही है कि ये बच्चे उनके स्कूल के हैं जबकि ये तीनों छात्र कैंट बोर्ड क्षेत्र के कैंट जूनियर हाई स्कूल ने पढ़ते हैं। प्रधानाचार्य वीडियो में इन्हें सौ सौ रुपए देने की बात भी कर रही हैं। विभिन्न संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
इस बीच निलंबित प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि बच्चों से कोई काम नहीं कराया गया। उनके अनुसार, संबंधित बच्चे अपनी मर्जी से मदद के लिए आए थे और उस दिन वे यूनिफॉर्म में भी नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि बुधवार को उनकी उपस्थिति भी दर्ज नहीं है। “हमने किसी छात्र को काम करने के लिए बाध्य नहीं किया, बच्चों ने स्वयं सहायता भाव से हाथ बंटाया,” उन्होंने कहा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। कैंट बोर्ड प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय लोगों की नजर अब जांच के निष्कर्ष पर टिकी है।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





