उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है।
यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के चारधाम पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि इस बारश्रद्धालुओं को पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा श्रद्धालु Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान यात्रियों को अपना सही मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ी मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े, छाता, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना भी आवश्यक होगा। विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने यह भी कहा है कि श्रद्धालु यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखें और गंदगी न फैलाएं। प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई है। साथ ही वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। जो श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही टिकट बुक करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने या वीआईपी दर्शन कराने का दावा करने वाले अनधिकृत लोगों से सावधान रहें। चारधाम यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए पर्यटन विभाग ने 24×7 टोल-फ्री नंबर 0135-3520100 जारी किया है। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
अराउंड उत्तराखंड
- निजी स्कूलों को अतिरिक्त फीस लौटानी पड़ेगी,अब ये नियम तोड़े तो 5 लाख तक का जुर्माना
- देहरादून: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में शिक्षा भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
- एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
- देहरादून: दिलाराम बाजार के श्री राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग का चांदी का छत्र दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
- BREAKING NEWS: लैंसडाउन में गुलदार का खूनी आतंक, घास काटने गई महिला की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत
- अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
- मामा बना कातिल! मामा की बेटी से निकाह करने पर बीच बाजार भांजे की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
- 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना! केंद्र सरकार ने बढ़ाए शुल्क, जानिए सामान्य और तत्काल सेवा की नई फीस
- दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: विकासनगर में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
- सड़े-गले अंडे देकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों के जीवन से खिलवाड़, जन संघर्ष मोर्चा ने उठाया मामला
Saturday, June 27





