रामनगर: हल्द्वानी राज्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलगढ़ के पास करीब सुबह 11 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सामान्य कराया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार वेगनआर कार संख्या UK04X 5944 और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK14TA 8715 के बीच यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि वेगनआर कार रामनगर की ओर से आ रही थी, जबकि टैक्सी परमिट वाली स्विफ्ट डिजायर हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी. स्विफ्ट डिजायर के चालक विजय बिष्ट ने बताया कि वह हल्द्वानी से रामनगर की ओर अपने वाहन से आ रहा था, इसी दौरान रामनगर के बेलगढ़ के पास सामने से आ रही वेगनआर कार ने तेज रफ्तार में एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की. ओवरटेक करते समय वेगनआर अनियंत्रित हो गई और सीधे उनकी कार से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. विजय बिष्ट ने बताया कि टक्कर के दौरान उनकी कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया. उन्होंने कहा कि अगर एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था.
हादसे में वेगनआर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, 108 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर टैक्सी ऋषिकेश की है, जबकि वेगनआर कार रामनगर और आसपास के क्षेत्र की बताई जा रही है. हादसे के बाद रामनगर–हल्द्वानी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30




