हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिला ब्लॉगर आपस में सरेआम भिड़ गईं. दोनों का सोशल मीडिया पर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीते दिन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों ब्लॉगर सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गई. इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव कर दोनों को हिरासत में लिया और दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है.
उत्तराखंड के देवी देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सुर्खियों में रहने वाली यूट्यूबर ज्योति अधिकारी का हल्द्वानी में एक और मामला सामने आया है. इस बार वह किसी यूट्यूबर महिला से सरे बाजार भिड़ती हुई नजर आ रही है. जिसके बाद बीच बचाव में उतरी पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग में चालान किया है. जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी क्षेत्र में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच अचानक विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला गाली-गलौज से होते हुए धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.
दोनों महिला ब्लॉगर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर ही बहस करती नजर आईं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और पोस्ट के जरिए आरोप-प्रत्यारोप लगाती रही हैं. इसी विवाद के चलते जब दोनों आमने-सामने आईं तो मामला गर्मा गया और चौपाटी में हंगामे की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराने की कोशिश की. काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस दोनों महिला ब्लॉगर को समझाते हुए काठगोदाम थाने ले गई. जहां पर दोनों के खिलाफ शांति भंग का चालान कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बीती शाम काठगोदाम स्थित चौपाटी में विवाद होने की सूचना थाना काठगोदाम को मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेते हुए चालान की कार्रवाई की. साथ ही पुलिस ने दोनों को सख्त हिदायत भी दी है
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30




