देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक युवक का शव आसन नदी के झूला पुल के नीचे मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी भूडपुर, नया गांव के रूप में हुई है। वह 20 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने उसी दिन कोतवाली पटेलनगर में दर्ज कराई थी। रविवार को शव मिलने के बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां उन्होंने उसकी पहचान की।
पुलिस के अनुसार, शव की तलाशी लेने पर युवक की जेब से सल्फास की गोली और एक ब्लेड बरामद हुआ है। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर नया गांव चौकी पुलिस और कोतवाली पटेलनगर की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की।
परिजनों के मुताबिक, महेंद्र सिंह डंपर चालक था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसके पास काम नहीं था। बेरोजगारी के चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और इसी दौरान उसकी शराब की लत भी बढ़ गई थी।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है।
अराउंड उत्तराखंड
- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस पर डीएम आशीष चौहान ने फहराया तिरंगा, बोले—आजादी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी
- 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
- सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग परिसर में महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
- 23 अगस्त की UKSSSC परीक्षा स्थगित: UKPSC परीक्षा टकराव और भारी बारिश के चलते लिया बड़ा फैसला
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—जनभागीदारी से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड
- विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
Saturday, August 15





