मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी आने वाले सैलानियों को जाम के झाम से राहत दिलाने की लगातार कोशिश हो रही है. जिससे सैलानियों को यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके. मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज को शुक्रवार देर शाम को जनता को समर्पित कर दिया गया. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल का उद्घाटन करते हुए इसे आवागमन के लिए खोल दिया. इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय…
Author: Anant Awaz
ऋषिकेश: एम्स (AIIMS) ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह के दौरान देश के उपराष्ट्रपति के आगमन को भुनाने और समाज में अपना रसूख दिखाने की कोशिश करने वाले एक महाराज के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. महाराज पर आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग कर उपराष्ट्रपति के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. एम्स (AIIMS) चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार के मुताबिक अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इसी…
देहरादून। रिश्वत लेने के आरोप में डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी बीईओ के निलंबन स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, बावजूद इसके कतिपय कर्मचारी विभाग की…
उत्तराखंड बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे शनिवार सुबह 10 बजे रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में घोषित किए गए। रामनगर । उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित किया गया। ये हैं टॉपर हाईस्कूल में एनपी इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है। 12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर…
उत्तराखंड उधम सिंह नगर ,रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार भी हटाई गई। नोटिस दिए जाने के बाद धामी सरकार के बुलडोजर ने कड़ी सुरक्षा में ध्वस्त की अवैध संरचना उधम सिंह नगर : किच्छा पंतनगर हाई वे पर एम्स के पास रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को आज जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने मिलकर हटा दिया।उक्त संरचना को हटाने से पहले जिला प्रशासन, इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा अवैध मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस की मियाद पूरी हो जाने के बाद रेलवे द्वारा जिला प्रशासन से सुरक्षा बल मुहैय्या कराने का लिखित निवेदन…
अगले 24 घंटे भारी!… 50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में खतरे की घंटी उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसे देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए पांच जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री, हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था। परंतु लोकसभा में संख्या बल के कारण बिल पारित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम किया…
उत्तराखंड में एक बार फिर दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की घटना सामने आ रही है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में शुक्रवार 24 अप्रैल को एक दर्जन से अधिक हमलावर घर में घुस गए। जिसके बाद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड में दिनदहाड़े घर में घुसकर दर्जनों हमलावरों ने की फायरिंग दरअसल ये पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना इलाके…
दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है। AAP में बड़ी फूट देखने को मिली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तिफा दे दिया है। उनके साथ दो अन्य सांसदों ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जो कि पार्टी के सुप्रीमो यानी संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका है। आम आदमी पार्टी संसदीय दल में फूट पड़ गई है। आप के तीन नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राघव चड्ढा ने कहा, “मैं सही आदमी, लेकिन…
टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये और…
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल दर्शन प्रक्रिया सरल हुई है, बल्कि मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन भी प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग…
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में जिला न्यायालय के आदेश पर पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक व्यापारी के साथ मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले के अनुसार, स्थानीय व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि 6 फरवरी 2023 को वह अपनी बेटी के साथ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की…
पौड़ी गढ़वाल : पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी मानसी ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है। मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैठाणी के श्री गुरु रामराय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण लेकर कठिन चयन प्रक्रिया को पार किया और भारतीय सेना में अधिकारी बनीं। मानसी के पिता राजेश रतूड़ी…जो पेशे से…
देहरादून: उत्तराखंड में कथित बिटकॉइन निवेश घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून, दिल्ली और रुड़की में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान आरोपी हेमंत मोहन शर्मा के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, देहरादून के मोहिनी रोड स्थित आवास पर सुबह-सुबह ED की टीम ने छापा मारकर कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इससे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। मामला बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी से जुड़ा है। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार,…
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा चारधाम यात्रा को बदनाम करने की कोशिश नाकाम, दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं भ्रामक खबरों से यात्रा प्रभावित करने की साजिश बेनकाब, पुलिस हुई सक्रिय पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़…
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश प्रथम चरण में ग्राम प्रधानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण आधुनिक संसाधनों से युक्त डीईओसी भी बनाए जाएंगे उत्तराखण्ड को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब आपदा प्रबंधन विभाग और पंचायती राज विभाग मिलकर कार्य करेंगे, ताकि ग्राम स्तर पर आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत किया जा सके और स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस पहल के तहत प्रथम…
















