Author: Anant Awaz

रामनगर छोई क्षेत्र में पिकअप वाहन में कथित प्रतिबंधित मांस को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप वाहन में कथित प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने के बाद हुए विवाद का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. इस प्रकरण में पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत पांच हिंदूवादी नेताओं और 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. प्रतिबंधित मांस को लेकर हुआ हंगामा: मामले की शुरुआत तब हुई जब छोई क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में कथित…

Read More

लक्सर के परवेज आलम को बिजनौर के शाहबुद्दीन और लईक ने मास्को में नौकरी लगाने का झांसा दिया, फर्जी हवाई टिकट भेजा लक्सर: हरिद्वार जिले में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है. युवक से 2.47 लाख रुपए हड़प लिए गए. बिजनौर निवासी आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बिजनौर निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी: लक्सर के नस्तरपुर उर्फ नसीरपुर गांव निवासी परवेज आलम ने बताया कि बीते साल…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी खाई में जा गिरी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया अल्मोड़ा: नगर से सटे फलसीम क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया. उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी समेत दंपति गहरी खाई में जा गिरे. हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: पुलिस के अनुसार…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने युवाओं के सवालों का किया सामना, टिप्स के साथ दिए अपने जवाब खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में कई युवाओं ने सीएम धामी से सीधा संवाद किया. युवाओं ने स्टार्टअप शुरू करने की योजनाओं की जानकारी, आगामी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम, पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षा समेत विभिन्न विषयों पर संवाद किया. वहीं, सीएम धामी ने भी बेहद सहज व सरल तरीके से युवाओं से संवाद कर उनकी सभी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के उत्तर दिए. साथ ही युवाओं…

Read More

आरोपी रवि यादव दिल्ली में हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है, उधम सिंह नगर में अवैध हथियार मामले में भी जेल गया था रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में बदमाश द्वारा घर में घुस कर एक महिला से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी बदमाश युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में दिल्ली में हत्या का मुकदमा दर्ज है. घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बदमाश द्वारा घर…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में गुरुवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने एटीएम से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एटीएम के अंदर मृत अवस्था में पाया। बदबू से खुला मामला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार शाम एटीएम से तेज बदबू आने लगी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने एटीएम का शटर खोलकर अंदर देखा, तो एक व्यक्ति मृत पाया गया। एटीएम की मशीन लंबे समय से…

Read More

अब तक चारधाम यात्रा पर 50 लाख के लगभग श्रृद्धालु आ चुके हैं देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि गंगोत्री धाम के पश्चात भैया दूज को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही अब चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर है। 25 नवम्बर 2025 को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतलकाल के लिए बंद कर दिये जायेंगे। लेकिन धामों के कपाट बंद होने के पश्चात परम्परागत रूप से शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रृद्धालु के लिए पूजा-अर्चना और दर्शनों के सरकार द्वारा विशेष प्रबंध किए…

Read More

खरसाली गांव में शनिदेव यानी समेश्वर महाराज को आराध्य माना जाता है. उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम अनेकों धार्मिक परंपरामओं और मान्याताओं को स्वयं में समेटे हुए है. सूर्यपुत्री होने के नाते यमुना को शनिदेव की बहन माना जाता है. खरसाली गांव में समेश्वर देवता के रूप में पूजे जाने वाले शनिदेव की डोली हर साल कपाट खुलने और बंद होने पर बहन की डोली के साथ होती है. मान्यता है कि इस दिन स्वयं यमराज और शनिदेव अपनी बहन मां यमुना से मिलने यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं. खरसाली के ग्रामीण सदियों से इस विशिष्ट परंपरा के वाहक बने हुए हैं.…

Read More

भाई दूज से पहले इन तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. ऋषिकेश: देर रात ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में वाहन सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. हादसा गूलर पावकी देवी मार्ग पर देर रात हुआ है. घायलों की पहचान निखिल रमोला और तनुज पुंडीर निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है. मृतकों की पहचान…

Read More

सुबह 8 बजे पुजारी एवं ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक रीति रिवाज के साथ मां गौरा माई के कपाट बंद कर दिए हैं. रुद्रप्रयाग: भैया दूज के पावन मौके पर आज केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ कपाट बंद होने के मौके पर सीएम धामी भी धाम पहुंचे. सीएम धामी कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की पूजा-अर्चना में शामिल हुये. इसके बाद सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बाबा केदार के कपाट बंद कर दिये गये हैं. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद…

Read More

इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा हुआ है. जिसका असर नैनीताल के पर्यटन पर भी पड़ा है. नैनीताल: दीपावली वीकेंड पर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं. महानगरों में प्रदूषण और बढ़े AQI से स्तर से राहत पाने के लिए लोग नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं. नैनीताल में फिलहाल मौसम बेहद साफ, खुशनुमा और प्रदूषण रहित है. इन दिनों दिल्ली की हवा दिन प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है. दिल्ली की हवा का AQI लेवल…

Read More

कारोबारी के मुताबिक उसे इस घटना में चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. बेरीनाग: तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पांखू के संगौड़ में दिवाली पर दीये से एक परचून की दुकान में आग लग गई. घटना में कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. गौड़ निवासी आनंद पाठक बीते रात्रि दुकान में दीया जलाकर 200 मीटर दूर अपने घर गए. इसी बीच दीये से दुकान में आग फैल गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान के भीतर रखे तीन रसोई गैस सिलेंडर भी फट गए. इससे दुकान…

Read More

जनपद टिहरी के पावकी देवी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो (UK07AC3409) वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी पांच युवक श्यामपुर घड़ी मेचक, ऋषिकेश से पावकी देवी, नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा समाया। दुर्घटना की…

Read More

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में आज लालतप्पड़ के निकट हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बड़ा मोड़ आया है। जिन दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दून चिकित्सालय के सामने हुई कथित फायरिंग की घटना के मुख्य अभियुक्तों के रूप में हुई है।मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान ईसी रोड करनपुर निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र 25 वर्षीय सोहेल खान तथा चावला चौक नालापानी रोड करनपुर निवासी नौशाद के पुत्र 23 वर्षीय शानू के रूप में हुई है।इस खुलासे के बाद इस मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।…

Read More

अब शीतकालीन पूजा स्थल पर होगी मां गंगा की पूजा-अर्चना देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना अब शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा में होगी। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे…

Read More

गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली रात्री विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में रहेगी उत्तरकाशी(उत्तराखंड): गंगोत्री धाम के कपाट छह माह शीतकाल के लिए अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं. सेना के बैंड एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों तथा गंगा मम्या की जय के उद्घोष के साथ गंगा जी की डोली यात्रा के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई. इसके बाद अब मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने मुखबा गांव में प्रवास करेगी. बुधवार सुबह से ही गंगोत्री धाम…

Read More