Author: Anant Awaz

भीकम्पुर गांव में रात लगभग 10 बजे पटाखा छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय सौरभ पर उसके पड़ोसी 60 वर्षीय गोवर्धन ने तेज़ाब फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गुस्साए युवक के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में हरिद्वार के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है। लक्सर कोतवाली के प्रभारी राजीव रोकने ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की…

Read More

विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे मालिक पर 8 लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चुराने का भी आरोप लगाया है. देहरादून: रुद्रप्रयाग के चोपता क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, चार दिनों से चोपता स्थित बंकर हाउस होमस्टे में ठहरे कुछ विदेशी यात्री जब चेक आउट करने लगे, तो होमस्टे के मालिक और उसके स्टाफ ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. पीड़ित पर्यटकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद विदेशी टूरिस्ट्स…

Read More

मुख्य सचिव ने कहा अब से ही अगले यात्रा सत्र 2026 की तैयारी प्रारंभ कर दी जानी चाहिए. रुद्रप्रयाग: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए. साथ ही मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी…

Read More

धामी सरकार उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को 12 महीने चलाना चाहती है, जीएमवीएन के फैसले से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद देहरादून: यात्रा के दौरान श्रद्धालुओ को राहत देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने कुछ खास फैसला किया है. दरअसल जीएमवीएन शीतकाल यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद के साथ आवासीय दरों में भारी कटौती कर रहा है. निगम के फैसले से शीतकाल में आने वाले श्रद्धालुओं को अब आवासीय सुविधा में आधा किराया ही देना होगा. शीतकालीन चारधाम यात्रा को ताकत देगा जीएमवीएन का ये फैसला: उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट बंद होने के बाद अब सरकार…

Read More

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर की विशेष पूजा अर्चना, पुनर्निर्माण से लेकर मास्टर प्लान के कामों की ली जानकारी रुद्रप्रयाग/चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. जिसके तहत वे सबसे पहले केदारनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए. साथ ही विशेष रुद्राभिषेक और पूजन कर विश्वकल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरी विशाल के दर्शन किए. आज यानी 21 अक्टूबर को राज्यपाल गुरमीत सिंह के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी श्याम…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. सीएम धामी ने पुलिस और अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए…

Read More

दिवाली पर सीएम धामी ने सरकार से संगठन तक के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी मिले. देहरादून: दिवाली का दिन उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा. दिवाली के दिन सीएम धामी की पॉलिटिकल मुलाकातों ने खूब सुर्खियां बटोरी. इस दिन सीएम धामी ने कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की. जिसके कई आसार निकाले गये. वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने कई विधायकों से भी मुलाकात की. इसे भी पॉलिटिकल पंडितों ने कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा. आइये आपको इन मुलाकातों के बारे में विस्तार से बताते हैं. सीएम धामी की मुलाकातों का…

Read More

देहरादून में बीती रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. पुलिस अनुसार आग दीपावली के मौके पर रॉकेट आकर गिरा था, जिससे आग धधकी. फिलहाल पुलिस आग लगने…

Read More

देहरादून में पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी. देहरादून: देश भर में दीपावली की धूम है, दो दिन दीपावली होने की वजह से चारों तरफ जगमगाती लाइटों के साथ लोगों के चेहरे पर भी खुशी है. हर कोई अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहा है, लेकिन राजधानी देहरादून में पुलिस के द्वारा मनाई गई दीपावली बेहद खास रही. देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशों पर शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिसकर्मी अकेले घर में मौजूद बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाते हुए दिखाई दिए. पुलिसकर्मियों का कहना है जिनके परिवार किसी कारणवश उनके पास मौजूद नहीं होते…

Read More

रुड़की में दिवाली की रात अलग अलग घटनाएं हुई. सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल मामलों को संभाला रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के मंदिर में रखे दिए से अचानक आग लग गई. घर में आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली. आग लगने से घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया. रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में गोल्डन हाउसिंग सोसायटी न्यू आदर्श नगर…

Read More

रामनगर में हाईवे पर अचानक टस्कर हाथी आने से राहगीर खौफजदा हो गए. रामनगर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवर आबादी के आसपास तक पहुंच जाते हैं, जिससे मानव व वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है. रविवार शाम को रामनगर-भंडारपानी मार्ग पर टेड़ा गेट से आगे एक टस्कर हाथी अचानक सड़क पर आ जाने से अफरातफरी मच गई. हाथी ने वहां से गुजर रहे वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया. कार सवार एक परिवार ने हाथी को अपने ओर आता देख, भागकर जान…

Read More

नैनीताल — हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते-जाते घर के जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। परेशान पति ने जब पत्नी की तलाश शुरू की, तो वह एक युवक के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। अब पति ने प्रेमी पर अपहरण का शक जताते हुए हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीते अगस्त महीने में अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गई। महिला अपना मोबाइल फोन घर…

Read More

संविदा कर्मियों और उपनल कर्मियों के लिए अलग-अलग समिति नियमावली पर चिंतन कर रही है. देहरादून: उत्तराखंड में नियमितीकरण नियमावली पर पिछले लंबे समय से बहस जारी है. कैबिनेट में नियमावली लाए जाने की चर्चाओं के बीच उपनल कर्मियों में चिंता इस बात को लेकर है कि क्या उनके मामले में भी नियमितीकरण के लिए नियमावली पर होमवर्क पूरा कर लिया गया है. दरअसल संविदा कर्मियों और उपनल कर्मियों के लिए अलग-अलग समिति नियमावली पर चिंतन कर रही है., जिससे ऐसे कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. उत्तराखंड में दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक और…

Read More

चंडीगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आया है. यहां उत्तराखंड मूल के व्यक्ति पर मां की हत्या का आरोप लगा है. देहरादून: चंडीगढ़ में उत्तराखंड मूल की महिला की हत्या हो गई. आरोपी ने महिला का गला कटा है. महिला की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का बेटा ही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बेटा फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. परिवार मूल से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला है. ये पूरा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 40 का है. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है परिवार: मृतका…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 और 16 सितंबर को बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई थी. सहस्त्रधारा से लगभग 5 किलोमीटर दूर कार्लीगाड़ गांव में बादल फटने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी अधिक नुकसान पहुंचा है. ऐसे में दीपावली त्यौहार के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से न सिर्फ बातचीत की, बल्कि क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया. मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द से जल्द पुनर्निर्माण के कार्यों को…

Read More

उत्तराखंड सरकार राज्य में 12 महीनों पर्यटन पर जोर दे रही है. जिससे राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल सके. देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा साल के अंतिम पड़ाव में है. 23 अक्टूबर तक गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे. इसके लगभग एक महीने बाद बदरीनाथ धाम के कपाट भी बंद होंगे. चारधाम यात्रा के बाद अब राज्य की धामी सरकार ने शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा रोमांच से भरी होती है. इस समय श्रद्धालुओं को बारिश और बर्फबारी के बीच यात्रा करनी पड़ती है. पहाड़ों की ठंड भी…

Read More