मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहरवासियों को मिलेगी सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा हल्द्वानी। शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात पर दबाव…
Author: Anant Awaz
प्रथम दृष्टया आयुष की मृत्यु ऊपर गीली पहाड़ी से फिसलकर पत्थरों पर गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है. विकासनगर: सहसपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के गुमशुदा छात्र आयुष दयाल का शव कोट नदी से बरामद हुआ है. पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया. जिसके बाद शव को निकालकर पंचायतनामा ,पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है. 12अक्टूबर को विधान कुमार ,नितेश कुमार गौरव ,अभय चौहान ,आयुष दयाल भद्राज मंदिर दर्शन के लिए ट्रैकिंग के लिए निकले थे. जिसमें आयुष दयाल पुत्र राकेश दयाल उम्र करीब 19 वर्ष…
सीएम धामी ने कहा सरकार लैंड फ्रॉड के मामलों को लेकर गंभीर है. कई फर्जी भूमि लेनदेन को चिन्हित कर कार्रवाई की है. हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प थीम पर आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ’ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया 22 से 29 सितंबर तक उन्होंने…
देहरादून में छात्र-छात्राओं की हुड़दंग पार्टी पर जांच समिति का बड़ा एक्शन, एक छात्र पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, हॉस्टल से भी किया निष्कासित देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास पीजी हॉस्टल में पार्टी करने वाले मेडिकल छात्रों पर बड़ा एक्शन हुआ है. मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता मानते हुए एक छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है. इसके अलावा न्यूरो सर्जन के साथ अभद्रता करने करने पर उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, अन्य छात्रों पर भी 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगा है. गौर हो कि बीती शनिवार…
रायपुर फ्रीज जोन में निर्माण की अनुमति देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में करीब 3 घंटे चली मंत्रिमंडल की बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। उत्तराखंड सचिवालय में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में रायपुर में फ्रीज किए गए क्षेत्र में निर्माण की अनुमति दे दी गई है। मुख्य रूप से रायपुर क्षेत्र में विधानसभा भवन बनाए जाने के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों को फ्रीज जोन घोषित कर दिया गया था। ऐसे में मंत्रिमंडल में इस फ्रीज जोन में छोटे निर्माण कार्यों को अनुमति दे दी है। जिसके तहत फ्रीज जोन में…
युवती की मौत के बाद दो दोस्तों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मंगलौर। युवती के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की पहचान सुहेल निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर से थी। पिछले पांच वर्षों से सुहेल का उनके घर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप…
देहरादून | जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सर्किल क्लब में तेज म्यूजिक और डांस के बीच पार्टी चल रही थी। बार टेंडरों ने फ्लेम शो का करतब दिखाते हुए शराब में आग लगाकर उसे मुंह से उड़ाना शुरू किया। हादसा तब हुआ जब अचानक एक चिंगारी पलटकर टेंडरों पर भड़क उठी। आग की चपेट में आने से दोनों टेंडरों के चेहरे और गर्दन झुलस गए। इस दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा के इंतजामों की कमी उजागर घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देहरादून पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने क्लब प्रबंधन से…
पर्यटन सत्र 15 अक्टूबर से शुरू, खुलेगा बिजरानी जोन रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए रोमांच का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस वर्ष का पर्यटन सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले बिजरानी जोन से की जाएगी। मानसून के बाद हर साल की तरह इस बार भी पार्क प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बार बारिश सामान्य से अधिक हुई, जिससे कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो…
रेलवे ट्रैक के किनारे एक पॉलिथीन में मिला नवजात का शव रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है। सिडकुल थाना क्षेत्र में जहां विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। विवाहिता की हालात गंभीर बताई जा रही है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरा मामला हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक पॉलिथीन में नवजात का शव मिला है। बताया जा रहा है कि जानवरों ने नवजात का हाथ भी नोंचा हुआ है। पुलिस ने बताया…
टिहरी में 60 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, लक्सर में भी 6 तस्कर अरेस्ट टिहरी/लक्सर: देवभूमि को अवैध नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने बीते लंबे से अभियान छेड़ रखा है, जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में शनिवार देर रात ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में पुलिस ने 201 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों द्वारा लगाए…
देहरादून: दीपावली के अवसर पर प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता (डीए) के रूप में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार दीपावली पर्व पर राजकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस देने की तैयारी में है। केंद्र सरकार अपने…
गाड़ी में बैठे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया. मसूरी: पर्यटन स्थल धनौल्टी से लौट रहे एक वाहन चालक को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ते समय चालक गाड़ी चला रहा था. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गई. यह दुर्घटना टिहरी बाईपास मार्ग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेंक्टिंग सेंटर के पास हुई. हादसे के तुरंत बाद चालक को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे…
पंतनगर किसान मेले में छोटे बड़े 500 स्टॉल लगाए गए हैं. किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे. अपने इस दौरे में सीएम धामी पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में आयोजित किसान मेले में शिरकत करेंगे. साथ ही सीएम धामी गांधी हॉल में किसानों, छात्रों और वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे. सीएम धामी के दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रशासन सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है. पंतनगर में 10 अक्टूबर को 88वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू हुआ. जिसका शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया.…
निरीक्षण के दौरान लगभग 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर, 150 लीटर दूध और 40 किलो क्रीम पाई गई रामनगर: दीपावली को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर दूध, दही, पनीर और खोया के कुल 6 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है. रामनगर एवं कालाढूंगी के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया मुख्यमंत्री, आयुक्त, अपर आयुक्त एवं…
हरिद्वार में नौकरानी ने घर से उड़ाए थे लाखों रुपये और सोने-चांदी के गहने. ज्वालापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा रुड़की: हरिद्वार जिले में ज्वालापुर थाना पुलिस ने लाखों की चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 6 लाख 24 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश…







