उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 165 गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है. पुलिस की तरफ से नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसी जा रही है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस ने 165 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी चावल के कट्टों में गांजे को भरकर उड़ीसा से उत्तराखंड लाया था. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है. उधम सिंह नगर एसएसपी…
Author: Anant Awaz
उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले में बड़ा अपडेट है. उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. देहरादून: उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है. उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल डिटेल और पत्रकार के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों के बयान शामिल हैं. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने इसकी पुष्टि की. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ के मुताबिक, पत्रकार राजीव प्रताप…
देहरादून: मर्चेंड नेवी में तैनात देहरादून के एक युवक का सिंगापुर-चीन के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में जहाज से लापता हो जाना परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया है। युवक के लापता होने की सूचना स्वजनों को 20 सितंबर की शाम को मिली, जिसके बाद से परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिवार का शक है कि उसे जहाज के अंदर ही बंधक बनाया गया हो सकता है। नरेंद्र राणा, जो संजय कॉलोनी पटेलनगर देहरादून के निवासी और तिलवाड़ा जैली गांव रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं, ने बताया…
दशहरा से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर,जानिए कितने बढ़े दाम। नई दिल्ली- त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से मंहगा हो गया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आज से 16 रुपये तक बढ़ा दिया है. 14…
देहरादून: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की तिथियां पंचांग के अनुसार निर्धारित कर दी गई हैं। गंगोत्री धाम: 22 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। कपाट अन्नकूट पर्व पर, सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान के साथ बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की भोगमूर्ति को विग्रह डोली में आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना…
कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित सीएम आवास कूच के कार्यक्रम को 3 अक्टूबर को पूरे जोर शोर से करने का आह्वान किया है. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा कर दी है. वहीं सीएम धामी से आश्वासन मिलने के बाद आठ दिनों से धरने पर बैठे बेरोजगारों युवाओं ने भी अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. इसके बावजूद भी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस संतुष्ट नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस ने पेपर लीक मामले पर तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम…
औली में दुरुस्त होंगी सभी व्यवस्थाएं: पर्यटन सचिव चमोली। उत्तराखण्ड में विंटर स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण एवं औली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साहसिक खेल गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज र समय समय पर उत्तराखण्ड में विंटर स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अधिकारियों को समय समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे हैं। औली उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध स्कीइंग गंतव्य और हिल स्टेशन है, जिसे गढ़वाली में “औली बुग्याल” या “घास का मैदान” कहा जाता है। मंगलवार को औली स्थित आइस स्केटिंग रिंक एवं…
देहरादून बवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोमवार रात शहर में बवाल के प्रयास को पुलिस ने नाकाम किया था. देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सोमवार देर रात उपद्रव की कोशिश करने वाले लोगों पर प्रतिक्रिया जारी की है. सीएम धामी ने मामले को अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश करार दिया. सीएम धामी ने उपद्रव पैदा करने वालों पर दंगा विरोधी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी की चेतावनी भी दी. दरअसल, शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में सोमवार 29 सितंबर देर रात कुछ लोगों की भीड़ अचानक…
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद देहरादून में जमकर हंगामा हुआ. कुछ लोगों ने सड़कों पर उतरकर माहौल खराब करने का प्रयास किया. देहरादून: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून रात को बवाल हो गया था. सोमवार 29 सितंबर देर रात पटेल नगर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए थे. लाल पुल के पास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की. साथ ही सड़क जाम कर शहर का माहौल खराब करने का भी प्रयास किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस…
देहरादून में दशहरे मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. इस बार परेड ग्राउंड में 121 फीट लंबा रावण के पुतले के दहन किया जाएगा. देहरादून: देश भर में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो से तीन दिन का ही वक्त बचा है, जिसके चलते तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है. उत्तराखंड में भी तमाम जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है. राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल…
देहरादून/गुप्तकाशी: उत्तराखंड में हेली सेवा की बढ़ती मांग को शातिर ठगों ने अपना जरिया बना लिया। सोशल मीडिया पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से हेली टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है। शिकायत से खुला फर्जीवाड़े का राज गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक हेलीकॉप्टर सेवा की साइट दिखी। साइट पर दिए गए नंबर…
देहरादून। उत्तराखंड में पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी और आंदोलनकारी छात्रों और अभ्यार्थियों पर दर्ज सभी मुकदमे भी सरकार वापस लेगी। इतना ही नहीं बेरोजगार संघ की एक माह के भीतर दोबारा भर्ती परीक्षा कराने की मांग को एसआईटी जांच के सामने आने के बाद सरकार निर्णय लेगी। उक्त बात बेरोजगार संघ के बैनर तले पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से पेपर लीक के विरोध में आंदोलनरत छात्रों और युवाओं के बीच अचानक पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों के संदर्भ में कही। उन्होंने सोमवार को परेड़ ग्राउंड के समीप पेपर…
धर्माधिकारी और वैदिक विद्वान और BKTC के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दो अक्टूबर को बदरीनाथ धाम कपाट बंद होने की तिथि तय होगी. देहरादून: भगवान बदरी विशाल यानी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आगामी दो अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरे) के दिन तय की जाएगी. इस मौके पर बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में दोपहर को एक भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा. वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की जाएगी. इस दौरान धर्माधिकारी और वैदिक विद्वान, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर तिथि तय करेंगे. इसके…
नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। आरोपी पर यौन शोषण के अलावा भी कई संगीन आरोप दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों संस्थान की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में छात्राओं ने बताया था कि चैतन्यानंद रात में उन्हें जबरदस्ती अपने बेडरूम में…
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात का 126वां एपिसोड नारी शक्ति को समर्पित किया हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 68 राज बिहार, जगजीतपुर कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि यह पहल केवल अपनी बात कहने के लिए नहीं है, बल्कि इस देश के लोगों से जुड़ने का एक प्रयास भी है। आज एपिसोड के दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। मन की बात में…
देहरादून। उत्तराखंड में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को प्रचंड सफलता प्राप्त हुई है| छात्रशक्ति ने अपने अपार स्नेह और आशीर्वाद से एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया है कि उनका अडिग विश्वास सदैव उस संगठन के साथ रहा है, जो निष्ठापूर्वक छात्रहितों की रक्षा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर रहता है। यह विजय केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नहीं, बल्कि उस संपूर्ण युवा शक्ति की है जो राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए शिक्षा और संस्कार के संग राष्ट्र पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प रखती है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय…










