Author: Anant Awaz

दिव्यांग को किये उपकरण और प्रमाणपत्र वितरित चौबट्टाखाल (पौड़ी)। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ राज्य को लोककल्याणकारी राज्य बनाने की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार की इन जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के साथ-साथ हर प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक…

Read More

सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार में पिछले चार सालों में 25 हजार से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं. देहरादून: सीएम धामी आज नैनीताल दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में शिरकत की. इस कार्यक्रम में एक बार फिर से सीएम धामी ने देहरादून में चल रहे UKSSSC पेपरलीक प्रोटेस्ट को लेकर बयान दिया. सीएम धामी ने कहा पिछले कुछ दिनों से नकल माफिया पेपर लीक का षडयंत्र रचकर भोले भाले नौजवानों को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. सीएम धामी ने कहा इन नकल माफियाओं की दाल उत्तराखंड में नहीं गलने वाली…

Read More

एबीवीपी के मयंक भट्ट अध्यक्ष और एनएसयूआई अभिषेक बने महासचिव ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस कॉलेज पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के मयंक भट्ट ने जीत का परचम लहराया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष तड़ियाल ने जीत हासिल की। इसके अलावा महासचिव पद पर एनएसयूआई के ही अभिषेक कुमार त्रिशूलिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कॉलेज में कुल 48.15 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम जारी होते ही दोनों ही संगठनों के समर्थक छात्र-छात्राएं जश्न में डूबे नजर आए। शनिवार सुबह…

Read More

माउंट धारकोट (6099 मीटर, बागेश्वर) एवं माउंट कालानाग (6387 मीटर, उत्तरकाशी) के लिए पर्वतारोहण दल रवाना देहरादून। विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर उत्तरी सीमान्त मुख्यालय में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित माउंट धारकोट (6099 मीटर, बागेश्वर) एवं माउंट कालानाग (6387 मीटर, उत्तरकाशी) पर्वतारोहण अभियान का प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर उत्तरी सीमान्त मुख्यालय में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित माउंट धारकोट (6099…

Read More

देहरादुन। स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र फोटो आउट मामले में सरकार ने सख्ती दिखाते हुए एसआईटी गठित की थी। सेवानिवृत्त हाईकोर्ट न्यायाधीश की निगरानी में एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व वाली टीम ने गुरुवार को UKSSSC कार्यालय में अचानक पहुंचकर अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम ने परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की जानकारी ली तथा सभी संबंधित दस्तावेज तलब किए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी के पदाधिकारियों से भी कड़ी पूछताछ की गई। एसआईटी ने आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियुक्तों से जुड़े सभी दस्तावेज और जरूरी रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। एएसपी…

Read More

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा व पूज्य विभु महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर, 2025 तक समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाडा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। समिति के क्षेत्रीय आश्रम प्रभारी महात्मा,बाई सुविद्या बाई के दिशा-निर्देशन में सफाई कार्य किया गया। समिति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में भी स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 27 सितम्बर, 2025 को समिति की शाखा…देहरादून, उत्तराखंड द्वारा…

Read More

सार्वजनिक और निजी कंपनियों में एनआईटी उत्तराखंड के छात्रों का चयन हुआ है. श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) उत्तराखंड ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है. एनआईटी उत्तराखंड 2024-25 बैच के स्नातक छात्रों के लिए शानदार कैंपस प्लेसमेंट परिणाम घोषित किए हैं. संस्थान के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेक्शन (CCPS) की मेहनत और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी ने छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं. इस वर्ष के प्लेसमेंट सीजन में छात्रों ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. सबसे उच्चतम पैकेज ₹17 लाख प्रति वर्ष (LPA)…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल/काशीपुर उत्तराखंड के अलग अलग कॉलेजों में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी. जिसके बाद आज देर शाम को ही छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे. उत्तराखंड के कॉलेजों में सुबह से ही छात्रसंघ चुनाव वोटिंग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. उत्तराखंड की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनावों जोरों शोरों से चल रहा है. छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. विश्वविद्यालय के श्रीनगर और चौरास परिसरों में कुल 14 पोलिंग बूथ बनाए…

Read More

डालनवालावाला आंबेडकर कॉलोनी हत्या मामले में पुलिस ने 6 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र में आंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों में विवाद हो गया. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया यहां दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. धारदार हथियार से हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची. जिसके बाद मामले में दोनों आरोपियों को…

Read More

तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बीती 21 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी, आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाया था पौड़ी गढ़वाल: जिले के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार की आत्महत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए सभी पांचों आरोपियों को जमानत दे दी है. अदालत ने कहा कि फिलहाल उपलब्ध साक्ष्य आरोपियों की संलिप्तता को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. जितेंद्र आत्महत्या मामले में पांचों आरोपियों को मिली जमानत: तलसारी गांव निवासी जितेंद्र…

Read More

गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86…

Read More

समीक्षा बैठक मंत्री ने पंचायतों को 29 विषयों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के दिये निर्देश देहरादून। केंद्र पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कार्य योजना की वर्तमान स्थिति और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के साथ-साथ 73वें संविधान संशोधन के फलस्वरुप संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियां, कार्यों एवं कार्मिक त्रिस्तरीय पंचायत को हस्तांतरित किए जाने के साथ-साथ जलागम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रदेश के पंचायती राज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने विभागवार समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के पंचायती राज…

Read More

गार्डर ब्रिज पैलेसमेंट लिए रेलवे अधिकारियों से नोडल एसडीएम, एक्सियन करेंगे क्लोस मॉनिटिरिंग भण्डारीबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट; मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक लेटलतीफी क्षम्य नहींः डीएम नियत समय में हो जाना चाहिए निर्माण पूर्ण जिला प्रशासन नियत समय स्वयं करेंगे कार्य प्रगति की मॉनिटिरिंगः डीएम एसडीएम सदर, एक्सियन लोनिवि नोडल अधिकारी नामित; ओवरब्रिज कार्यों की धीमी गति पर डीएम नाराज; कार्यदायी संस्था को फटकार देहरादून दिनांक 26 सितम्बर 2025, जिलाधिकारी सविन बसंल ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्र्याें का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की धामी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में नकल की शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच को न्यायिक निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एस. वर्मा को जांच का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सचिव गृह शैलश बगोली द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि न्यायमूर्ति वर्मा विशेष अन्वेषण दल (SIT) की जांच प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे। उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने तथा SIT को आवश्यक मार्गदर्शन देने…

Read More

चमोली- जिला सेवायोजन कार्यालय चमोली गोपेश्वर, की ओर से आगामी 29 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से कार्यालय परिसर में 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के पदों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने जानकारी देते हुये बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न संस्थाओं जैसे सिपैट द्वारा सहायक /मशीन आपरेटर के प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं व आई0टी0आई0 तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकेते है, वहीं टाॅटा स्टाइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर गोपेश्वर, द्वारा हास्पिटैलिटी सेक्टर में प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं एवं आयु सीमा 18…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी चूक सामने आने के बाद सरकार ने पहली कठोर कार्रवाई की है। हरिद्वार जिले के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट (केंद्र कोड-1302) में एक अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा के दौरान मोबाइल से प्रश्नपत्र के 12 सवाल बाहर भेजे जाने की घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। UKSSSC सचिव की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), K.N. तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…

Read More