एक माह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश देहरादून। यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक मामले की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाने की घोषणा की है। यह भी तय किया गया है कि एसआईटी को हर हाल में एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। इतना ही नहीं जांच पूरी होने तक परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं किया जाएगा। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर 2025 को…
Author: Anant Awaz
CM Pushkar Singh Dhami Promotes ‘Swadeshi’ Campaign and GST New Rates in Dehradun देहरादून, 24 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” अभियान और जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभ और कर प्रणाली में हाल ही में किए गए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों…
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सभी 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नवरात्र के पहले दिन इसकी घोषणा की। जारी सूची के मुताबिक, सांगठनिक जिले उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को प्रभारी, विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में आशा नौटियाल को प्रभारी, महावीर पंवार को सह-प्रभारी, रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी, टिहरी में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, रविंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून ग्रामीण में डॉ. स्वरोज विद्वान को प्रभारी, सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून महानगर में…
UKSSSC कथित पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी खालिद को पुलिस ने हरिद्वार से दबोच लिया है। जबकि आरोपी की बहन साबिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मारा था आरोपी के घर छापा बता दें मंगलवार सुबह हरिद्वार पुलिस ने खालिद के घर पर छापा मारा था। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो चुका था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों की अभिलेखीय जांच की तो घर से अवैध बिजली आपूर्ति का मामला भी सामने आया। बिजली विभाग ने आरोपी के पिता के खिलाफ विद्युत अधिनियम…
देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कृषि, शिक्षा, आवास, समाज कल्याण और कारागार प्रशासन से संबंधित अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग कैबिनेट ने उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026–2036 को मंजूरी दी। इसके तहत पहले चरण में 91 हजार लाभार्थियों को जोड़ते हुए 22,750 हेक्टेयर भूमि को सगंध फसलों से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को एक हेक्टेयर तक खेती पर 80 प्रतिशत और उससे अधिक पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुव्यवस्थित…
देहरादून: बहुचर्चित यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर से हुई है। इस पूरे मामले की तफ्तीश की जिम्मेदारी देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी है। जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब इस केस की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। जांच के दौरान टीम ने हरिद्वार स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट का गहन निरीक्षण किया…जहां से प्रश्नपत्र लीक हुआ था। पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल, कक्ष…
New Delhi नई दिल्ली : जीएसटी सुधारों के लागू होने के पहले दिन, सोमवार को एयर कंडीशनर (एसी) और टेलीविजन सेट (टीवी) की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। 12 और 28 प्रतिशत की दर से लगने वाले जीएसटी को समाप्त कर दिया गया है, कई वस्तुओं पर 12 प्रतिशत की दर से लगने वाले जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, और कई अन्य वस्तुओं पर 28 प्रतिशत की दर से लगने वाले जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। यह प्रक्रिया अब लागू हो गई है। जीएसटी दरों में संशोधन के बाद, नवरात्रि उत्सव के पहले…
हरिद्वार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, लोन लेकर भी फंसा शिकार हरिद्वार। बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को अब साइबर ठग अपने निशाने पर ले रहे हैं। हरिद्वार के सिडकुल निवासी एक व्यक्ति को गूगल रिव्यू देने पर मोटे वेतन का लालच देकर ठगों ने 70.31 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने पहले व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम लिंक के जरिये फंसाकर उनकी जिंदगी की पूरी जमा पूंजी लूट ली। इतना ही नहीं, कार्रवाई के डर से पीड़ित को 40 लाख रुपये का लोन तक लेना पड़ा। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा…
केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने को लेकर उठे विवाद पर उत्तराखंड शासन के आदेश के बाद गढ़वाल आयुक्त ने जांच की। जांच रिपोर्ट में गढ़वाल आयुक्त ने बड़े खुलासे किये हैं। BKTC ने ना सोना खरीदा, ना लगवाया : पांडेय गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने न तो सोना खरीदा और न ही अपने स्तर से लगवाया। समिति ने केवल दानदाता की ओर से मिले प्रस्ताव पर शासन के निर्देशानुसार सहयोग किया। दरअसल, RTI कार्यकर्ता अनिल सेमवाल ने गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने की प्रक्रिया को लेकर…
नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए। नवरात्रि में आप पहले दिन से ही या फिर जिस दिन भी जानकारी मिले उसी दिन से माँ दुर्गा और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस विशेष पूजा में माँ दुर्गा माता और देवी लक्ष्मी जी को लाल फूल और वस्त्र अर्पित कर शुद्ध घी का दीपक जलाएं, नवरात्रि के दौरान “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” और कनकधारा स्तोत्र का नौ बार पाठ करने से धन संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं और अचानक धन लाभ होता है। इसके अलावा नौ दिनों तक देवी मां को लौंग और…
काशीपुर (उधम सिंह नगर) : रविवार देर रात काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ले में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था और जब जुलूस मोहल्ले से गुजर रहा था…तो किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और एक सिपाही के घायल होने की भी खबर…
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने एक बार फिर राज्य की सियासत और युवाओं में हलचल पैदा कर दी है। बेरोजगार संगठनों के आह्वान पर सोमवार, 22 सितंबर को देहरादून में भारी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन के लिए परेड ग्राउंड में जुट रहे हैं। युवाओं का यह जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने लागू की धारा 163 बीएनएसएस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में…
राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चाय बागान के पास से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मट गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। देहरादून के चाय बागान में महिला की लाश मिलने से सनसनी देहरादून के चाय बागान के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून श्यामपुर चायबगान के पास एक महिला की लाश मिली है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट…
नई दिल्ली : देश में आज से गाड़ियों की खरीद-बिक्री में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से एक नए जीएसटी स्ट्रक्चर का ऐलान किया था, जो आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस नए बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिला है, जिससे कार और बाइक की कीमतों में भारी कमी आई है। अब आम आदमी का गाड़ी खरीदने का सपना और भी आसान हो जाएगा। आज से देश में नया जीएसटी नियम लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे।…
हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिली धमकी के पीछे अब कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आना बताया जा रहा है। भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है और साल 2022 में 24 घंटे में तीन हत्याएं कर चर्चाओं में आया था। वह फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहीं से भारत में गैंग को संचालित कर रहा है। गैंग का पहला निशाना उत्तराखंड में सौरभ जोशी बना है। इस धमकी को ऑनलाइन सट्टे के प्रचार से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी 18 नवंबर 2024 को सौरभ को…
देहरादून: आज दिनांक: 21-09-25 को सोशल मीडिया के माध्यम से UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्पूर्ण प्रकरण की जाचं हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तत्काल एसआईटी गठित की गई, जिस सम्बन्ध में UKSSSC द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र एसएसपी देहरादून को दिया गया। एसआईटी द्वारा की गयी प्रारम्भिक जांच में तथ्य प्रकाश में आये कि प्रात: 11: 00 बजे उक्त परीक्षा…

















