Author: Anant Awaz

देहरादून में घर में घुसकर एक पत्रकार की पिटाई और फिर मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार को घर में घुसकर बेरहमी से लात घूंसे मारे, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन इलाके की है। मृतक की पहचान पंकज मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई…

Read More

तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी…

Read More

Uttarakhand: बाराकोट विकास खंड के बिसराड़ी गांव के अस्टा सिमार तोक में मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र गुलदार के आतंक से प्रभावित है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अस्टा तिमार की महिला मंगलवार को घास काटने के लिए जंगल की ओर जा रही थीं, तभी उनकी नजर मृत पड़े गुलदार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को इसकी…

Read More

सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में झटका देहरादून। उत्तराखंड में शराब के दाम बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सरकार द्वारा जारी मूल्य वृद्धि के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ में हुई, जहां अदालत ने प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ता के तर्कों को सुनते हुए अंतरिम राहत प्रदान की। यह मामला शराब निर्माता कंपनी मैसर्स इंडियन ग्लाइकोल्स लिमिटेड की ओर से दायर याचिका के बाद न्यायालय के समक्ष आया। याचिका में कंपनी ने राज्य सरकार के 28 नवंबर को…

Read More

Uttarakhand Weather: अक्तूबर व नवंबर के कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो अभी तक प्रदेश भर में सर्दियों की बारिश का आंकड़ा शून्य है। उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम की बेरुखी अब हवा की सेहत बिगाड़ने लगी है। आलम यह है कि देहरादून का एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाने से मैदानी इलाकों की आबोहवा और भी खराब हो सकती है। फिलहाल मैदान से पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को दून का एक्यूआई 207, काशीपुर का 128 और ऋषिकेश…

Read More

देहरादून: थाना प्रेम नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली से गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे. लगातार प्रयासों के दबाव में आरोपी कानूनी सलाह लेने दुबई से दिल्ली पहुंचा था. गिरफ्तार आरोपी के 3 साथी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपियों से एक करोड़ से ज्यादा अनुमानित मूल्य की 43 ग्राम एलएसडी और 6 ग्राम स्मैक बरामद की थी. आरोपी कोरियर के माध्यम से नशे का सामान सप्लाई करता था और यूपीआई के…

Read More

ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी. हादसे से पहले हरिद्वार की तरफ से आ रही इस कार ने कई वाहनों को ओवरटेक किया था. ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे फाटक है. यहीं सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. हरिद्वार की ओर से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी. कार चालक शायद अंधेरे में जानवर को बचाने…

Read More

देहरादून, 16 दिसंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए आज एलिमेंटर मुकाबले में दून सुपर किंग बनाम दून चेलेंजर्स के बीच खेला गया। दून सुपर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून चेलेंजर्स को 8 विकेट से परास्त कर सेमी फाइनल में प्रवेेश किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया और पत्रकारों के बीच आयोजित अंतर क्रिकेट मैच में खेल भावना, अनुशासन व टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया ₹ 46.18 करोड की लागत की योजनाओं का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीवरेज प्रबंधन से संबंधित ₹ 43.68 करोड लागत की चार योजनाओं का अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही रूद्रपुर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए ₹ 2.50 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज के कार्यों हेतु अनुमोदित योजनाओं में हरिद्वार के भगत सिंह कालोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना (लागत ₹ 11.22 करोड), नैनीताल जिले के अंतर्गत दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक…

Read More

देहरादून 16 दिसंबर। 155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा ‘रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025’ से सम्मानित देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के भव्य वार्षिक राष्ट्रीय महासम्मेलन के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले डॉ. अनिल वर्मा को “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा अब तक 155 बार रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल कायम कर चुके हैं। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि ऋतु खंडूड़ी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक,…

Read More

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा किया ट्रांसफर देहरादून। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 9 लाख 72 हजार रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल समीर जाफरी, अवर सचिव भूपेंद्र सिंह रावत और मिशन के उप प्रमुख डॉ. सुरेंद्र थापा से चर्चा करते हुए भारत नेपाल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में…

Read More

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरवगाथा का दिन है विजय दिवस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण…

Read More

देहरादून: डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है. तमाम योजनाओं को बढ़ावा दिए जाने से विकास तेजी से हो रहा है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है. यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है. इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि…

Read More

पालतू कुत्ते ने किसी को काटा तो मालिक पर प्राथमिकी दर्ज होगी। साथ ही जुर्माना भी लगेगा। निगम ने श्वान लाइसेंस उपविधि 2025 तैयार की है। राजधानी में रॉटविलर-पिटबुल के लगातार हमलों के बाद आखिरकार नगर निगम ने कुत्तों को पालने संबंधी नियमावली श्वान लाइसेंस उपविधि 2025 तैयार कर ली है। इसके अनुसार, पालतू कुत्ते ने किसी को काटा तो उसके मालिक के खिलाफ नगर निगम प्राथमिकी दर्ज कराएगा। साथ ही कुत्ता भी जब्त किया जा सकता है। वहीं आक्रामक प्रजाति के कुत्तों के पंजीकरण के लिए दो हजार रुपये शुल्क देना होगा। पंजीकरण से पूर्व उनका बधियाकरण और टीकाकरण…

Read More

लालकुआं (नैनीताल)। हल्दूचौड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक अब जंगल और गांवों की सीमाएं लांधकर नेशनल हाईवे तक पहुंच गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग क्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड न केवल रिहायशी इलाकों में उत्पात मचा रहा है, बल्कि नेशनल हाईवे पार कर राहगीरों और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।रविवार तड़के उस समय दहशत फैल गई, जब इंडियन ऑयल डिपो के पास अचानक हाथियों का झुंड नेशनल हाईवे पर आ गया। इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी अचानक उग्र हो गया और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों के…

Read More