Author: Anant Awaz

उप जिलाधिकारी रिखणीखाल ने अपने कार्यालय पत्र संख्या-302/20का0/2023-24 दिनांक रिखणीखाल दिसम्बर 19, 2024 के द्वारा अवगत कराया है कि तहसील रिखणीखाल के विकास खण्ड रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत आदमखोर बाघ / गुलदार के आंतक के कारण रा०प्रा०वि० कण्डिया मल्ला, रा०प्रा०वि० कण्डिया तल्ला, रा०क० उ०मा०वि० कण्डिया, रा०प्रा०वि० पीपलसारी, रा०प्रा०वि०गुठरेता, रा०प्रा०वि०सेन्धी, रा०प्रा०वि०डाबरी, शि०६०रा०३०का० डाबरी, रा०प्रा०वि०डाबरी वल्ली, रा०प्रा०वि०मैन्दणी, रा०प्रा०वि०बडकासैण रा०प्रा०वि० डोबरिया, रा०ग्रा०वि०डोबरियासार में बाघ प्रभावित उक्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20-12-2024 से दिनांक 22-12-2024 कुल तीन दिनों का अवकाश घोषित करने की संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत की गई है। अतः उप जिलाधिकारी रिखणीखाल की संस्तुति आख्या एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के…

Read More

देहरादून। फिलिप्स एजुकेशन के सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स द्वारा निरंजनपुर आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में एडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के 44 ग्रेजुएट्स युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रदेश के कौशल विकास एवं रोज़गार मंत्री, सौरभ बहुगुणा ने इन ग्रेजुएट्स युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उत्तराखण्ड सरकार के साथ साझेदारी में फिलिप्स एजुकेशन एडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स (सीओई) का हरिद्वार के विशिष्ट आईटीआई में स्थित यह आधुनिक युनिट ग्रेजुएट्स को उद्योग जगत की ज़रूरतों के अनुसार अत्याधुनिक कौशल प्रदान करती है। और उन्हें प्रीमियम मैनुफैक्चरिंग कंपनियों में अच्छे वेतन की नौकरियां हासिल करने में सक्षम बनाती है। कौशल विकास एवं…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता  विक्रान्त मैसी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के…

Read More