Author: Anant Awaz

देहरादून जिले के कालसी इलाके में पिकअप वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. विकासनगर: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में हरिपुर कोटि इच्छाडी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि छिबरो पावर हाउस के पास करीब पिकअप वाहन बेकाबू होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. कालसी थाना प्रभारी दीपक…

Read More

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शहीद हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय, अगरोरा (धार मंडल), टिहरी गढ़वाल की एक सहायक प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही गिरफ्तार दो लोगों से की गई पूछताछ के बाद पकड़ी गई है। सीबीआई ने पहले से गिरफ्तार दोनों लोगों से गहन पूछताछ की और मोबाइल फोन के साथ दूसरे सबूतों को जांचा, जिसमें इस प्रोफेसर की भूमिका सामने आई। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक की जांच से पता चला है कि सुमन ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के एक हिस्से…

Read More

हल्द्वानी में परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में लंबे समय से बड़ी संख्या में खड़ी सीज गाड़ियां अब विभाग के लिए मुसीबत बन गई हैं। स्थिति यह है कि परिसर सीज वाहनों से पूरी तरह भर चुका है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 90 दिन के भीतर वाहन रिलीज न कराने पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) इन्फोर्समेंट अरविंद पांडे ने बताया कि सीज नोटिस जारी होने के बाद भी वाहन स्वामी वाहन छुड़ाने नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण परिसर अनावश्यक रूप से अव्यवस्थित…

Read More

स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में होगी नई तैनाती, मजबूत होंगी व्यवस्थाएं देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एएनएम और एमपीडब्ल्यू के 24-24 नए पद सृजित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन सभी 48 पदों के सृजन को अनुमोदन प्रदान किया है। इन पदों पर तैनाती के बाद प्रदेशभर के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों व एएनएम सेंटरों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत आधार मिलेगा तथा टीकाकरण अभियान को भी गति मिलेगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि आमजन को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई…

Read More

पहली बार गंगा किनारे हुई बैठक में प्रमुख स्नान तिथियों की हुई घोषणा हरिद्वार। 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06…

Read More

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार अभियान चला रहा है।…

Read More

देहरादून/उत्तरकाशी पहाड़ों में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का आतंक। उत्तरकाशी के रैथल गाँव में ग्रामीण पर एक भालू ने हमला कर घायल दिया। गम्भीर रूप से घायल हरीश से मिलने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सूचना मिलते ही अस्पताल पहुँच गए और चिकित्सकों से मिल कर बेहतर से बेहतर इलाज देने को वार्ता की। बताते छपे कि भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गाँव में भालू के हमले में ग्रामीण हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना अत्यंत चिंताजनक है और क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव आतंक पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों की सतर्कता और…

Read More

देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपने सदस्यों की संख्या को लेकर फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 18 लाख की ऐतिहासिक वृद्धि के साथ सदस्यों की संख्या 77 लाख से अधिक हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में चल रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरे देश में 76,98,448 लोगों ने सदस्यता ग्रहण…

Read More

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश क्षेत्र में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की 65 आरसीसी ग्रेफ ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर 100 फीट का वैली ब्रिज सिर्फ 6 दिनों में तैयार कर दिया। यह ब्रिज पार्वती कुंड से निकलने वाले विंचिती नाले पर बनाया गया है। 40 टन क्षमता वाले इस बैली ब्रिज को 30 मजदूरों ने लगातार काम करके पूरा किया। ऊंचाई, मौसम और सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी कम समय-सीमा में निर्माण पूरा होना बीआरओ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ब्रिज बनने से अब आदि कैलाश क्षेत्र में स्थानीय लोगों, सीमा पर तैनात…

Read More

देहरादून के हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण को समय पर ना हटा पाने को लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है… जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी तक दे डाली… डीएम की चेतावनी के बाद अधिकारियों के हाथ पैर फूले हुए है… दरअसल हाल ही में डीएम के द्वारा ली गई अधिकारियों की एक बैठक मे अधिकारियों से ही उनके विभाग की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की समय सीमा मांगी गई है… जिलाधिकारी ने तय समय सीमा में अतिक्रमण न हटा पाने वाले अधिकारियों पर वेतन रोकने के…

Read More

मुख्य सचिव ने राज्यों के लिए विशेष सहायता योजना और विभिन्न विभागों द्वारा लागू किए जा रहे सुधारों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. देहरादून: उत्तराखंड में 15 साल पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग अब तेजी से लागू होगी. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग और सड़क सुरक्षा से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक इनफोर्समेंट सुधारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से लागू किया जाए. मुख्य सचिव ने राज्यों के लिए विशेष सहायता योजना और विभिन्न विभागों द्वारा लागू किए जा रहे सुधारों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा…

Read More

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. अल्मोड़ा: राज्य सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण में शामिल 50 युवाओं में से 20 युवाओं ने भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है. यह उपलब्धि न केवल अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है. जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को एक कार्यक्रम के दौरान…

Read More

पटपड़गंज विधानसभा, विनोद नगर में महाराज ने किया विशाल चुनावी सभा को संबोधित देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनावों में केवल भाजपा के उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास के एजेंडे का लाभ दिल्ली के हर वार्ड को मिल सके। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए…

Read More

हल्द्वानी जमरानी बांध परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश ताकि महत्वाकांक्षी परियोजना को ससमय राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। बांध निर्माण कार्य में विलम्ब करने पर संबंधी कम्पनी पर लगाई जाए पेनल्टी सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। सांसद श्री भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी…

Read More

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की देहरादून। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने वाले उत्तराखंड के प्रतिभाशाली बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवन को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।…

Read More

घटिया नमक प्रकरण में बड़ा सवाल— खाद्य मंत्री को नोटिस क्यों नहीं? जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई सरकार की कार्यप्रणाली पर शंका विकासनगर।(उत्तराखंड बोल रहा है) घटिया और मिलावटी नमक प्रकरण को लेकर सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जन संघर्ष मोर्चा ने खाद्य मंत्री की कथित मिलीभगत और कमीशनखोरी को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार असल दोषियों को बचाने और मासूमों पर कार्रवाई करने में जुटी है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि खाद्य मंत्री के इशारे पर कल राशन विक्रेताओं और अन्य पर नोटिस जारी किए…

Read More