मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें ईमानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरू किया गया। इसके बाद बीते चार साल में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30…
Author: Anant Awaz
देशभर में पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) होने से आम लोग चिंता में आ गए है। कई शहरों में तो पट्रोल का प्राइस 110 प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। पहले से ही रोजमर्रा के खर्च लोगों की जेब खाली कर रहे हैं। इसी बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर टेलीकॉम कंपनियों के खर्च पर पड़ सकता है। जिसका बोझ अंत में ग्राहरों पर डाला जा सकता है। ऐसे में खबरों की माने तो जल्द ही मोबाइल रिचार्ज प्लान (Mobile Recharge) भी महंगे हो सकते हैं। Petrol Diesel Price Hike…
Lakhimpur Kheri Road Accident: आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से आ रही है। यहां थाना ईशानगर के उंचा गांव में सड़क हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। दरअसल मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी। इसी बीच सामने से बहराइच की तरफ से ट्रक आ रहा था। जिसने सामने से मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक…
देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिक प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दर्ज तीन FIR में कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें सैकड़ों अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक डिक्सन, लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज और ग्लोबल मेडिकिट समेत कई कंपनियों में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, गेट तोड़ने की कोशिश, धक्का-मुक्की और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। इसके साथ ही सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू कर किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सेलाकुई थाने में पहला मामला 15 मई की…
उत्तराखंड में UCC के तहत दर्ज पहले हलाला मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता के भाई ने आरोपी पर मोबाइल हैक कर महत्वपूर्ण डाटा डिलीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंपी है। हरिद्वार: उत्तराखंड के चर्चित हलाला मामले में अब एक नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। यूसीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले में नामजद एक आरोपी ने उसका मोबाइल हैक कर महत्वपूर्ण डाटा डिलीट कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी…
Dehradun: जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में जुटे सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर में घर-घर सर्वे के दौरान एक शिक्षिका पर पालतू रॉटवीलर के हमले ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। घटना के बाद शिक्षक संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है और साफ चेतावनी दी गई है कि यदि सुरक्षा की गारंटी नहीं दी गई तो जनगणना कार्य का बहिष्कार किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय पंडितवाड़ी में तैनात शिक्षिका आशा भंडारी रविवार को जनगणना कार्य के तहत एक घर…
देहरादून: सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति, जो कल दिन से लापता था, पुलिस की लोकेशन ट्रैकिंग और वन क्षेत्राधिकारी की सूझबूझ के साथ महिला वन दरोगा मिनाक्षी के साहसिक प्रयासों से रात्री 3:30 बजे सुरक्षित ढूंढ लिया गया। उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। लापता व्यक्ति और उसकी पत्नी भावुक होकर महिला दरोगा के पैरों में गिर पड़े। इस भावुक क्षण ने वहां मौजूद सभी को प्रभावित किया। महिला दरोगा की बहादुरी और समर्पण को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी झाझरा ने उनके कार्य को सराहनीय बताया। इस खोज अभियान में अजय पवार और मोहित सैनी भी मौजूद रहे। पूरी…
आज दिनांक 17 मई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर विकासखंड कार्यकारिणी के द्वारा शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन अभिनंदन वेडिंग पॉइंट गुजरांवाला निकट रायपुर में किया गया बैठक के मुख्य अतिथि देहरादून जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंढियाल जी विशिष्ट अतिथि कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट जी एवं अति विशिष्ट अतिथि टिहरी जनपद के अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र नेगी जी उपस्थित रहे उक्त गोष्ठी में शिक्षक की कार्य क्षमता और दायित्व को किस प्रकार से अच्छी प्रकार निर्वहन किया जाए के बारे में चर्चा की गई साथ ही उत्तराखंड राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ…
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सप्ताह का भव्य उद्घाटन करेंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास से प्रातः 6:00 बजे होगा ध्वजारोहण — 300 से अधिक धावक करेंगे 10 किमी की ऐतिहासिक दौड़ देहरादून, 17 मई 2026 : उत्तराखण्ड की देवभूमि एक बार फिर साहस, शक्ति और संकल्प का महायज्ञ आयोजित करने के लिए तैयार है। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यू.टी.डी.बी.) के तत्वाधान में आगामी 23 मई, 2026 को देहरादून में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सप्ताह’ का भव्य काउंटडाउन रन आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक दौड़ का ध्वजारोहण माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी स्वयं मुख्यमंत्री आवास से…
देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित *42वां उत्तराखंड गोल्ड कप* 22 मई से 7 जून तक रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू करेगा। इस टूर्नामेंट में देशभर की मजबूत टीमों के साथ-साथ नेपाल की टीम भी भाग ले रही है। कुल 16 टीमें चार ग्रुपों में बंटकर खिताब की लड़ाई लडेंगी। प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए एसोसिएशन के सचिव *पीसी वर्मा* ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को *10 लाख रुपये* नकद पुरस्कार के साथ गोल्ड कप ट्रॉफी (प्रतिलिपि) दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को *7 लाख रुपये* और ट्रॉफी मिलेगी।…
देहरादून: स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी,सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने-हटाने और अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे. सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बता दें कि अब नए राशन…
माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में आयोजित ऐतिहासिक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ के समापन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चम्पावत को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श जिला बनाना राज्य सरकार का ‘विकल्प रहित संकल्प’ है। 04 मई से प्रारंभ हुए 13 दिवसीय इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव का आज हर्षोल्लास और जनउत्साह के साथ विधिवत समापन हो गया। मुख्यमंत्री धामी ने नगरपालिका परिषद चम्पावत, जिला प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस भव्य, गरिमामयी और सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं…
सितारगंज। थारू राणा बुक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर जनजाति समाज की संस्कृति को खत्म करने के खतरे की ओर इशारा करते हुए चेताया और कहा कि धर्मांतरण करने कराने वाले जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है ,ये इस लिए बनाया गया है कि थारू राणा बुक्सा जनजाति की संस्कृति सुरक्षित रहे, सनातन के रक्षक रहे महाराणा प्रताप के वंशज उनको मानने वाले अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि आपकी संस्कृति से जुड़ी हुई है और हमारी…
हल्द्वानी। हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने काठगोदाम क्षेत्र में संचालित कई होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आनंदम होमस्टे, कुमाऊं द्वार होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे की जांच की गई। इस दौरान आनंदम होमस्टे और बिष्ट जी होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए गए। प्रशासन ने दोनों संचालकों को तत्काल नियमानुसार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, आगंतुक पंजीकरण रजिस्टर, अभिलेखों और…

















