सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। रेत से लदे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जो करीब एक घंटे तक धधकता रहा। खबर जनपद उधम सिंह नगर से है।
घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौट सके
सुबह करीब 8 बजे ढकिया नंबर एक निवासी 58 वर्षीय जयपाल सिंह बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए खनन सामग्री से लदे डंपर (UP21 CT 6334) ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक फरार, बढ़ता गया आक्रोश
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हो गए और हाल ही में क्षेत्र में हुए अन्य हादसों की याद से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। भारी वाहनों की आवाजाही को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए लोगों ने डंपर में आग लगा दी।
पुलिस-प्रशासन ने संभाले हालात
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में भीड़ ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हालात बिगड़ते देख एसपी स्वपन किशोर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के समझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, जबकि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
अराउंड उत्तराखंड
- प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने लिया जायजा
- हल्द्वानी में ई-रिक्शा बैन की तैयारी! इन मुख्य सड़कों पर लग सकता है प्रतिबंध
- रुद्रपुर में गैस पर ‘लूट’! 300₹/Kg में सप्लाई का दावा, वायरल ऑडियो से हड़कंप
- पेड़ से गिरकर महिला गंभीर घायल, हेली सेवा से AIIMS ऋषिकेश रेफर
- Food Center के नाम पर ड्रग्स रैकेट, पुलिस ने 82 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा
- दिल्ली–देहरादून सिर्फ 2.5 घंटे! 14 अप्रैल को शुरू होगा 210KM का सुपर एक्सप्रेसवे
- हल्द्वानी में अतिक्रमण पर कार्रवाई: 227 लोगों को नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम
- देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: एक ही रात में सैकड़ों पर गिरी गाज
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
- अच्छी पहल: 70 लाख से अधिक के 415 मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान
Monday, April 6





