(गोपाल रावत)
तवा घाट (पिथौरागढ़) राष्ट्रीय सुप्रीम यूथ क्लब के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को अंतिम गांव गूंजी तक पहुंचाने का पद यात्रा अभियान जारी है।
ज्ञात रहे गत दिवस हिमालय योगी महामंडलेश्वर विरेंद्रानंद गिरी महाराज ने इस यात्रा को पिथौरागढ़ से रवाना किया था।
पदयात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
आज कनालीछिना में पद यात्रा का ओगला पहुंचने पर नरेंद्र धामी (गुड्डू) छेत्र प्रमुख डीडीहाट विक्की जेठी ,जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान और अनेक सामाजिक संगठनों ने पद यात्रा का स्वागत किया। जौलजीबी पहुंचने पर श्रीमती शकुंतला दताल व्यापार मंडल सदस्यों व ओम चंद ने भी शिरकत की, बलुवाकोट पहुंचने पर श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सभी राम लीला कमेटी के सदस्य पूरन ग्वाल भट्ट जोशी जी व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान लोगो ने भी यात्रा में शिरकत की सायं यात्रा का धारचूला पहुंचने पर गौरव सैनिक संगठन कैप्टन भूपेंद्र रावल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र बुदियाल ग्राम प्रधान श्रीमती नर्मदा रावल कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा बिष्ट जिला पंचायत सदस्य सागर बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य खेला महेश वर्मा नवनिर्वाचित अनवाल समुदाय के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट यात्रा के हिस्सा बनकर महेंद्र सिंह बुदियाल कैप्टन भोपाल सिंह रावल ने हरि झंडी दिखाकर यात्रा को आगे रवाना किया। आज प्रातः ढोल नगाड़ों के माध्यम से यात्रा को वीरेंद्रानंद तवाघाट आश्रम से यात्रा को अगले पड़व के लिए रवाना किया।





