किच्छा-रुद्रपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम छा गया है।
जानकारी के अनुसार लालकुआं के वार्ड नंबर 5 (सुभाष नगर) निवासी रिजवान खान किसी काम से किच्छा क्षेत्र में गया हुआ था। इसी दौरान किच्छा-रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही किच्छा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान रिजवान खान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिससे परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।
अराउंड उत्तराखंड
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीलिंग, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
- शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: 22 साल बाद मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान
- किच्छा-रुद्रपुर रोड हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
- धामी कैबिनेट बैठक शुरू: नए मंत्रियों का स्वागत, PM मोदी के संदेश पर आभार
- दून पुलिस ने चैकिंग अभियान में अवैध 12 बोर के देसी तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- सीएम आवास से 60 किलो शहद उत्पादन, धामी ने दिए 3-B गार्डन विकसित करने के निर्देश
- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, 19 अप्रैल को शुभ मुहूर्त तय
- देहरादून में छात्रों की भिड़ंत बनी जानलेवा, एक की मौत; 3 आरोपी हिरासत में
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
- Holiday Update: 31 की जगह 30 मार्च को घोषित हुआ अवकाश
Wednesday, March 25





