खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना जगबुढ़ा पुल के पास हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 निवासी नमन मौर्या (27) और नावेद खान (29) बुधवार को बाइक से नेपाल गए थे। देर रात लौटते समय खटीमा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अराउंड उत्तराखंड
- मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
- हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
- नैनीताल में 251 वाहनों के चालान, 10 सीज
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
- उत्तराखंड की तीन जलविद्युत परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 886 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
- लोहाघाट कांग्रेस में गुटबाजी, मुन्ना ढेक ने दी निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी
- मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व, सीएम धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा
- एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
- देहरादून: दून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों और आमजन को हेलमेट की अहमियत बताई
Thursday, November 19





