विधायक आशा नौटियाल ने विभिन्न योजनाओं के धरातल पर उतारने का दिया आश्वासन
अनंत आवाज ब्यूरो
रूद्रप्रयाग। आज केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से सतेराखाल ऊफराई देवी मन्दिर में आयोजित शारदीय नवरात्रों के सामूहिक अनुष्ठान में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली एवं विश्व समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होने उफराई देवी मन्दिर सौन्दर्यीकरण के लिए पांच लाख, महिला मंगल दल खतेणा के लिए एक लाख रुपए की धनराशि की भी घोषणा की। उफराई मन्दिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल कहा कि पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा भगार तोक से उफराई पाताल तोक के राजस्व ग्राम बौठा होते काण्डा-नौखीधार जोड़कर ग्राम खतेणा होते हुए नारी मन्दिर रोड तक मोटर मार्ग का निर्माण शीघ्र किया जायेगा। जिससे ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिलने के साथ चण्डिका मन्दिर नारी जाने वाले भक्तों को यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि तुंगनाथ, चण्डिका मन्दिर नारी के सौन्दर्यीकरण के विकास कार्यो के लिए 98:04 लाख रुपए के निर्माण कार्य जल्द धरातल पर प्रारंभ होगे।
क्षेत्रीय विधायक ने कहा की सतेराखाल में टैंक एवं नहर पुर्ननिर्माण के लिए 12 लाख, नारी के खुये धार में सुरक्षात्मक निर्माण कार्य के लिए पांच लाख, सुपरी में सी सी पैदल मार्ग निर्माण तीन लाख, सुपरी में स्टोन पीचिग मार्ग तीन लाख, सरस्वती शिशु मन्दिर सतेराखाल अतिरिक्त कक्षा-कक्ष 4:90 लाख, सन-स्यूण-सतेराखाल-धौलसारी मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई, नारी के नानदा तोक में दीवार व सी.सी. मार्ग निर्माण के लिए 06 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। उफराई मन्दिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग करने के बाद केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने तुंगनाथ, चण्डिका मन्दिर नारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गांव भ्रमण के दौरान विधायक ने कहा कि नारी मन्दिर के चहुंमुखी विकास के लिए 98:04 रुपए की स्वीकृति हो चुकी है। इन विकास कार्यो के पूर्ण होने के बाद मन्दिर को शीघ्र ही पर्यटन सर्किट से जोड़ा जायेगा।
विधायक आशा नौटियाल ने सतेराखाल, सिल्ली गांव निवासी अमर शहीद संजय सजवाण के पैतृक गांव स्थित उनके आवास पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सतेराखाल गम्भीर बिष्ट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, नौजुला मन्दिर समिति अध्यक्ष दीक्षराज रावत, उफराई मन्दिर समिति अध्यक्ष दिनेश रावत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, दलवीर सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, प्रह्लाद गुसाई, मण्डल महामंत्री दीपक नेगी, भागचन्द लाल, विश्वनाथ सिंह रावत, जयबीर रावत, कुलदीप रावत, दीपक नेगी सहित भाजपा पदाधिकारी, उफराई मन्दिर समिति पदाधिकारी, जनप्रतिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।





