Author: Anant Awaz

बंगाल का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर  कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैवैसे-वैसे सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। बीजेपी अब महिला आरक्षण के बहाने टीएमसी को घेरने में जुटी है तो ममता बनर्जी ने अपनी महिला ब्रिगेड को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस उस मोड़ पर खड़ा है, जहां पर टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. बीजेपी महिला आरक्षण के बहाने महिला वोटों को साधने में जुटी है तो ममता बनर्जी ने अपनी महिला ब्रिगेड को फ्रंटफुट पर उतारकर बंगाल के राजनीतिक पारा सातवें…

Read More

पौड़ी गढ़वाल। भारत के सशस्त्र बलों के समर्पण की एक गंभीर याद दिलाते हुए, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कालजीखाल ब्लॉक के नौगांव असुई गांव के 19 वर्षीय अग्निवीर सचिन सिंह, केरल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए। यह युवा सैनिक, जो हाल ही में अग्निपथ भर्ती योजना के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल हुआ था, अपनी आधिकारिक ड्यूटी निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ, जिससे पूरे देश में शोक और सम्मान की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले अग्निवीर सचिन सिंह, जो सैन्य योगदान के लिए प्रसिद्ध राज्य से आते…

Read More

पुलिस ने बरसाईं लाठियां गुजरात। सूरत के उधना स्टेशन पर LPG संकट और छुट्टियों के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिडिल-ईस्ट जंग और एलपीजी संकट का असर भारत के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिल रहा है। कंपनियों की बिल्डिंग पर ताले लगने शुरू हो गए हैं और दूर-दराज के मजदूरों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। यूपी-बिहार जाने…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा श्री गणेश अनंत आवाज ब्यूरो उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चारधामों में प्रमुख गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खुलने के साथ ही उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां एक ओर पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर तो नहीं दूसरी ओर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं इस पल के साक्षी बने। गंगोत्री एवं यमुनोत्री दोनों ही धामों में पहले ही दिन रविवार को करीब 15 हजार से…

Read More

खुद को महिलाओं का मसीहा साबित करना चाहती थी मोदी सरकार नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला आरक्षण से जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संघीय ढांचे को कमजोर करने की कोशिश को विपक्ष ने एकजुट होकर रोक दिया। प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि चुनावों के बीच जल्दबाजी में संसद सत्र बुलाया गया, और बिल का मसौदा सिर्फ एक दिन पहले सामने लाया गया। उन्होंने कहा, ‘यह एक सोची‑समझी साजिश थी. सरकार ने सोचा था कि बिल पास हो…

Read More

महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश की जनता को संबोधित कर रहे थे, बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दों पर वह अक्सर देश की जनता के सामने आते हैं चाहे नोटबंदी हो या लॉकडाउन जैसे विषय, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में बिल पास नहीं हो पाया और ऐसे में एक बार फिर प्रधानमंत्री देश की जनता के सामने आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित न हो पाने पर देश की महिलाओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

देहरादून। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ किया। इस एक्‍सप्रेसवे के चलते दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर 215 किलोमीटर हो गई है। वाहन चालक ढाई से तीन घंटे के भीतर ये सफर पूरा कर ले रहे हैं। इस बीच, उतराखंड रोडवेज ने बड़ा फैसला लिया है। उसने देहरादून से दिल्‍ली जाने वाली वाली साधारण, वॉल्‍वो और एसी बस सेवा का किराया घटा दिया है। ऐसा पुराने रूट की तुलना में दूरी कम होने की वजह से किया गया है। पुराने रूट से दिल्‍ली और देहरादून के बीच दूरी 260 किलोमीटर पड़ती थी और…

Read More

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दुनिया के सभी कारोबारी जहाजों के लिए खोल देने यानी फ्री करने का ऐलान किया है. अराघची ने ये भी कहा, ‘लेबनान में हुए युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए युद्धविराम की शेष अवधि के लिए मार्ग पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है. अब यहां से किसी भी देश के कारोबारी समुद्री जहाज और टैंकर बेरोकटोक और सुरक्षित जा सकेंगे. ईरान के बंदरगाह और समुद्री रास्तों पर कोऑर्डिनेशन के साथ काम होगा.’ लेबनान में संघर्ष विराम के बाद,…

Read More

दोपहर में खुलेंगे यमनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन कल यानी 19 अप्रैल 2026, से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया पर अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग है। मान्यता है कि इस दिन यात्रा शुरू करने से अक्षय पुण्य मिलता है। मां गंगा की डोली भैरव घाटी से गंगोत्री पहुंचेगी और गंगोत्री धाम के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिये जायेंगे। गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो…

Read More

इसराइल की संसद में अफ़रा-तफ़री का माहौल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध  इसराइल। इसराइल की संसद में उस वक़्त अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया जब दो सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया। हंगामे के कारण डोनाल्ड ट्रंप को कुछ देर के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा इसराइली इसके बाद दोनों विपक्षी सांसदों को संसद से निकाल दिया गया। दोनों सांसदों के नाम ओफ़र कासिफ़ और अयमान ओदेह हैं। अयमान ओदेह ने ट्रंप के सामने नारेबाज़ी की और एक कागज भी दिखाया, जिस पर लिखा था- ‘फ़लस्तीन को मान्यता दो’। इसके बाद ओदेह पीछे बैठे कासिफ़ के पास…

Read More

धामी सरकार ने 44 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दीपावली से पूर्व 44 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, इनमें छह जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए पदभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि यह कदम प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने और त्योहारों के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। संयुक्त सचिव राजेंद्र पतियाल…

Read More

पति-पत्नी के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है यह त्यौहार अनंत आवाज डेस्क हिंदू परंपरा में, करवा चौथ व्रत पति-पत्नी के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। इस त्यौहार के दौरान महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सफलता के लिए दिन भर का उपवास रखती हैं। यह त्यौहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली से नौ दिन पहले और कार्तिक माह की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह त्यौहार विवाहित होने के उत्साह और वैभव को दर्शाता है जहाँ एक महिला अपने हाथों में मेहंदी लगाकर, नए पारंपरिक परिधान पहनकर और गहनों से सजकर अपनी वैवाहिक स्थिति को दर्शाती है। इस…

Read More

पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने सरकार की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर उठाये सवाल देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राइवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित किये जाने के राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्य सचिव से मिलकर सरकार से इस निर्णय की तत्काल समीक्षा कर हस्तक्षेप करने की मांग की है। आईटी पार्क की जमीन को एक प्राइवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित किये जाने के राज्य सरकार के निर्णय से कांग्रेसियों का पारा सातवें आसमान पर है। सरकार…

Read More

गोपाल रावत हरिद्वार। श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी ने आज बुधवार को उत्तरकाशी से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष कुमार, नायब तहसीलदार जोगेंद्र सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक दशरथ नौटियाल, उदय सिंह राणा ने विधिवत पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों व भारी संख्या में चारों धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने भी पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। छड़ी यात्रा के प्रमुख महंत हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरी महाराज श्रीमहंत पुष्कर राज गिरी, श्री महंत…

Read More

बिलासपुर में निजी बस पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया संदीप खड़वाल/ऊना, हिमाचल हिमाचल। बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत का दुखद समाचार है। जिले के झंडूता उपमंडल के तहत बल्लू पुल के समीप यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम को रूट पर चलते हुए पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व पत्थर एक निजी बस पर जा गिरा। इस निजी बस के मलबे की चपेट में आने से बस में सवार लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन…

Read More

प्रशासनिक व्यवस्था से भी लोगों के कार्य प्रभावित होने का लगाया आरोप संदीप खड़वाल/ऊना, हिमाचल ऊना। भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल ईकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर शाब्दिक प्रहार किया है। ऊना में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने ऊना में बढ़ते अपराध के ग्राफ के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताया है। सत्ती ने ऊना में प्रशासनिक व्यवस्था के खराब स्थिति में होने का दावा किया। उनका कहना है कि ऊना में पिछले 15 दिनों से एसडीएम नहीं होने के कारण जनता के कार्य नहीं हो रहे हैं।…

Read More