6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में मतदान और 14 नवंबर को होगी मतगणना पटना से अशोक भट्ट पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही अब इंतजार की घड़ियां भी खत्म हो गईं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा।…
Author: Anant Awaz
ऋषिकेश। साउथ के मेगास्टार रजनीकांत अक्सर कैमरों और ग्लैमर की चकाचौंध से दूर देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों में आध्यात्म की शरण आते रहते हैं। इन दिनों भी वह योग नगरी ऋषिकेश में कुछ अलग तलाश रहे हैं। सोशल मीडिया पर आई दक्षिण भारत के मेगास्टार रजनीकांत कुछ तस्वीरें उनके फैंस को हैरान कर रही हैं, क्योंकि इनमें वे वैसे नहीं दिखते जैसे पर्दे पर दिखते आए हैं। वह साधारण से पहनावे के साथ सड़क के किनारे सादा भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों ग्लैमर की चकाचौंध से दूर, उत्तराखंड के शहर योग नगरी ऋषिकेश…
टोक्यो पैरा ओलंपिक में जीता था सिल्वर मेडल ऊना से संदीप खड़वाल हिमाचल। जनपद ऊना के अंब उपमंडल के होनहार पैरा एथलीट निषाद कुमार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने टी-47 कैटेगरी की ऊँची कूद स्पर्धा में 2.10 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह जीत निषाद के लिए और भी खास रही क्योंकि फाइनल मुकाबले के दिन उनका जन्मदिन भी था। निर्णायक छलांग के बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उनके माता-पिता और बहन भी इस गौरवशाली पल के…
विरोध और प्रतिबंधों के कांटों भरे मार्गो पर चलते हुए बढ़ता गया आरएसएस का कांरवा निशीथ सकलानी विश्व के एकमात्र अद्वितीय, अद्भुत और प्रभावशाली संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्र आराधन के 100 पूरे होने पर देशभर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। विजयादशमी के अवसर पर देशभर में आयोजित उत्सवों में शस्त्र पूजन, पथ संचलन और सामाजिक संदेशों के माध्यम से संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के शुभारंभ का शंखनाद कर दिया है। इसके तहत संघ पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहा है। इन कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और…
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 के रंजिशन इस्तेमाल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने भी जताई चिंता अनंत आवाज ब्यूरो लखनऊ। एससी, एसटी एक्ट, यानि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 30 जनवरी, 1990 को देश में लागू किया गया। इस कानून का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के खिलाफ जाति-आधारित भेदभाव और अत्याचारों को रोकना था लेकिन जब से यह कानून अस्तित्व में आया तब से इस कानून के दुरुपयोग की खबरें भी लगातार सुर्खियों में रही हैं। पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसे लेकर चिंता जताई है। एससी, एसटी…
विधायक आशा नौटियाल ने विभिन्न योजनाओं के धरातल पर उतारने का दिया आश्वासन अनंत आवाज ब्यूरो रूद्रप्रयाग। आज केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से सतेराखाल ऊफराई देवी मन्दिर में आयोजित शारदीय नवरात्रों के सामूहिक अनुष्ठान में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली एवं विश्व समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होने उफराई देवी मन्दिर सौन्दर्यीकरण के लिए पांच लाख, महिला मंगल दल खतेणा के लिए एक लाख रुपए की धनराशि की भी घोषणा की। उफराई मन्दिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल कहा कि पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा भगार तोक से उफराई पाताल तोक…
देश को बड़ा तोहफा है जीएसटी स्लैब में बदलाव संदीप खड़वाल उना (हिमाचल)। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार चुनाव में SIR सफल होने के दावे के साथ NDA की जीत की कही बात है। उन्होंने कहा कि GST में हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा अधिक टैक्स लगा कर जनता को त्रस्त किए जाने का लगाया आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र द्वारा GST की दरों में बदलाव से व्यापारी वर्ग और जनता को हुए लाभ GST उत्सव कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना में लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ऊना शहर…
सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर 14 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं अप्लाई अनंत आवाज ब्यूरो नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उनके करियर की दृष्टि से शुभ समाचार है कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर जो भर्ती निकाली गई उसके लिए सभी उम्मीदवार जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं और रेलवे में सेक्शन…
अनंत आवाज ब्यूरो चमोली। उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी के धराली, चमोली जनपद के धराली, देहरादून के बाद एक बार फिर से चमोली नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। चमोली नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई है। भारी बारिश और बादल फटने से 5 लोग लापता हो गए, जिनमें 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बुधवार देर रात चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फट गया, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। आपदा के कारण कई घर,…
अब तक 13 लोगों की मौत, तीन घायल और 16 लोग लापता नदियां उफान पर, कई सड़कें और पुल हुए वासआउट अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। जलवायु परिवर्तन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड में मानसून इस बार लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के बाद मानसून ने जनपद टिहरी और प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत आसपास के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। बादल फटने की एक के बाद एक घटनाओं से जहां एक ओर हजारों किलोमीटर सड़कों, पुलों और बड़ी संख्या में सम्पर्क को भारी नुक्सान हुआ है तो दूसरी ओर मूसलाधार बारिश ने…
शिक्षक संघ का 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान अनंत आवाज ब्यूरो हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आंदोलन के क्रम में 13 जनपदों में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण देकर प्रतियां माँ गंगा के तट पर प्रवाहित की गई । राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के सदस्यों ने रविवार को माँ गंगा के अतिरिक्त 13 जनपदों में नदी तटों पर सीधी भर्ती प्रतिलिपि के विसर्जन के साथ विभिन्न पवित्र तटों पर संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय…
बारिश एवं भूस्खलन से राज्य में कुल 193 मार्ग अवरूद्ध अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। प्रदेश में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में जगह-जगह सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद टिहरी स्थित नैनबाग नेशनल हाईवे 707-ए केम्पटी-यमुनापुल, जीवन आश्रम के समीप आज रविवार को सड़क वाश ऑउट हो गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति का जायजा लेने के लिए नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं भूस्खलन से उत्तराखण्ड में आज कुल 193 मार्ग…
शिक्षक संघ का 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का आह्वान अनंत आवाज ब्यूरो हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आंदोलन के क्रम में 13 जनपदों में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का तर्पण देकर प्रतियां माँ गंगा के तट पर प्रवाहित की गई । राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के सदस्यों ने रविवार को माँ गंगा के अतिरिक्त 13 जनपदों में नदी तटों पर सीधी भर्ती प्रतिलिपि के विसर्जन के साथ विभिन्न पवित्र तटों पर संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आन्दोलन जारी रहेगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा होना कोई ‘माइनस पॉइंट’ नहीं: अमित शाह नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई बड़े अखबारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत की खूब तारीफ की। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘राष्ट्र के लिए सेवा’ की सराहना की थी। इसके बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा होना कोई ‘माइनस पॉइंट’ नहीं है। इन बयानों से लगता है कि भाजपा अपनी विचारधारा के जनक को खुले तौर पर अपनाना चाहती है। पिछले…
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ भेंटकर आर्थिक सहयोग और पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तो वहीं उन्होंने उसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक भी की। उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़, अतिवृष्टि और भू-स्खलन से हुई तबाही का…
प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया सार्थक संवाद अनंत आवाज ब्यूरो काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रतिभाग कर जनसंवाद के माध्यम से समाज के विविध क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद व राज्य के सभी प्रबुद्धजन प्रधानमंत्री के “विकसित भारत@2047” के संकल्प को साकार करने वाले अग्रदूत हैं। आज प्रबुद्धजनों के साथ किया गया सार्थक संवाद “उत्तराखण्ड…
















