ऋषिकेश। साउथ के मेगास्टार रजनीकांत अक्सर कैमरों और ग्लैमर की चकाचौंध से दूर देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों में आध्यात्म की शरण आते रहते हैं। इन दिनों भी वह योग नगरी ऋषिकेश में कुछ अलग तलाश रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आई दक्षिण भारत के मेगास्टार रजनीकांत कुछ तस्वीरें उनके फैंस को हैरान कर रही हैं, क्योंकि इनमें वे वैसे नहीं दिखते जैसे पर्दे पर दिखते आए हैं। वह साधारण से पहनावे के साथ सड़क के किनारे सादा भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों ग्लैमर की चकाचौंध से दूर, उत्तराखंड के शहर योग नगरी ऋषिकेश में आध्यात्मिक प्रवास पर हैं।
सुपरस्टार ने अपने अभिनय के व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेकर हिमालय की यात्रा शुरू की है, जहां वह पूरी सादगी से जीवन बिता रहे हैं. रजनीकांत की ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें एक आम आदमी की तरह जीवन जीते हुए देखा जा सकता है।





