6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में मतदान और 14 नवंबर को होगी मतगणना
पटना से अशोक भट्ट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही अब इंतजार की घड़ियां भी खत्म हो गईं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रथम चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को होगी, 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। जबकि दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को होगी, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। इस बार 14 लाख मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में यानि 6 नवंबर 2025 को मतदान होगा। जबकि बाकी जिलों में मतदान दूसरे फेज यानि 11 नवंबर 2025 को होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 (प्रथम चरण)
कुल सीटों की संख्या: 121
नोटिफिकेशन की तिथि: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तिथि: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तिथि: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
चुनाव परिणाम: 14 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (द्वितीय चरण)
कुल सीटों की संख्या: 122
नोटिफिकेशन की तिथि: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तिथि: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तिथि: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव परिणाम: 14 नवंबर 2025
प्रथम चरण 6 नवंबर 2025 को बिहार की इन 121 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव:
आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबर्षा (एससी), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर अस्थान (एससी), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट,औराई, मीनापुर, बोचहां (एससी), सकरा (अनुसूचित जाति, कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांति, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोटे, भोरे (एससी), हथुआ, सिवान,जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी,महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा,छपरा, गरखा (एससी),अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर (एससी), राघोपुर, महनार, पातेपुर (एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर रोसेरा (एससी), हसनपुर, चेरिया-बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगुसराय, बखरी (एससी),अलौली (एससी), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (एससी), इस्लामपुर, हिल्सा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी),पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बरहरा,आरा,अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमराँव और राजपुर (एससी) विधानसभा सीट शामिल हैं।
दूसरे चरण 11 नवंबर 2025 को बिहार की इन 122 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव:
दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को बिहार की जिन 122 सीटों पर मतदान होना है उनमें वाल्मिकी नगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि (एससी), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा (एससी), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (एससी), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (एससी), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फोर्बेस्गंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बैसी, कसबा, बनमनखी (अ.जा.), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (एसटी), बरारी, कोरहा (एससी), बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (अनुसूचित जाति), कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, रामगढ, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी), गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अत्रि, वजीरगंज, रजौली (अनुसूचित जाति), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वारसलिगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा और चकाई सीटें शामिल हैं।
इन राज्यों में होंगे उपचुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी।






