प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से 2026- 27 के केंद्रीय बजट को संपूर्ण भारत के लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 का यह बजट देश के सभी वर्गों की आशाओं,आकांक्षाओं ,आत्मनिर्भरता का बजट है। यह बजट देश की प्रगति व विकसित भारत के सपने को साकार करने की ओर सकारात्मक बजट है। इसमें श्रमिकों,महिलाओं, युवाओं,उद्यमियों , कृषि , और किसानों के लिए राहत और सम्मान का समावेश किया गया है। जिससे आम नागरिकों के जीवन में उत्साह आएगा।
इस बजट में 12 लाख करोड़ रुपएका पूंजीगत व्यय करने का प्रावधान है। जिससे सात नए कारीडोर, निवेश,उद्योग और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती मिलेगी। किसान और कृषि को समृद्ध बनाने हेतु बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को केंद्र बनाकर प्रस्तुत किया गया है।
नारी शसक्तीकरण को इस बजट की आत्मा बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास बनाए जाएंगे।सीमांत और पर्वतीय राज्यों के लिए टूरिज्म,ट्रैकिंग, होमस्टे, होटल व्यवसायियों के लिए विशेष प्रावधान व सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं ,उद्यमियों को लाभ मिलेगा और आत्मनिर्भर का उद्देश्य पूरा होगा।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
अराउंड उत्तराखंड
- देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
- देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80
- हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
- चोरगलिया को बड़ी सौगात: CM धामी ने ₹9.93 करोड़ के शेर नाला पुल का किया लोकार्पण, अब बारिश में नहीं रुकेगा सफर
- देहरादून में दृष्टि आई इंस्टीट्यूट का नया अत्याधुनिक सेंटर शुरू, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन
- लख्खीबाग में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- चमोली में बारिश का कहर: दो हाईवे भूस्खलन से बंद, बदरीनाथ-हेमकुंड के यात्री फंसे
- हल्दूचौड़ में चोरी से हड़कंप: दुकान के अंदर से नकदी से भरा बैग गायब, CCTV फुटेज से खुलेगा राज
- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
- स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में मेयर सौरभ थपलियाल ने किया ध्वजारोहण
Sunday, August 16




