प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से 2026- 27 के केंद्रीय बजट को संपूर्ण भारत के लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 का यह बजट देश के सभी वर्गों की आशाओं,आकांक्षाओं ,आत्मनिर्भरता का बजट है। यह बजट देश की प्रगति व विकसित भारत के सपने को साकार करने की ओर सकारात्मक बजट है। इसमें श्रमिकों,महिलाओं, युवाओं,उद्यमियों , कृषि , और किसानों के लिए राहत और सम्मान का समावेश किया गया है। जिससे आम नागरिकों के जीवन में उत्साह आएगा।
इस बजट में 12 लाख करोड़ रुपएका पूंजीगत व्यय करने का प्रावधान है। जिससे सात नए कारीडोर, निवेश,उद्योग और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती मिलेगी। किसान और कृषि को समृद्ध बनाने हेतु बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को केंद्र बनाकर प्रस्तुत किया गया है।
नारी शसक्तीकरण को इस बजट की आत्मा बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास बनाए जाएंगे।सीमांत और पर्वतीय राज्यों के लिए टूरिज्म,ट्रैकिंग, होमस्टे, होटल व्यवसायियों के लिए विशेष प्रावधान व सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं ,उद्यमियों को लाभ मिलेगा और आत्मनिर्भर का उद्देश्य पूरा होगा।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
अराउंड उत्तराखंड
- रेड लाइट पर जल्दबाज़ी पड़ी भारी! ग्रीन सिग्नल मिलते ही ट्रक की चपेट में आई महिला, मौत से मचा हड़कंप
- हरिद्वार में सनसनी! कनखल में 15 वर्षीय किशोर की हत्या — दक्ष मंदिर के पीछे मिला खून से सना शव
- पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें: महाराज
- क्या भारत में WhatsApp होगा बैन? 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- ब्रेकिंग: STF की बड़ी कार्रवाई — मनीष बॉलर का सहयोगी जमीन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार
- देहरादून में पढ़ाई के दौरान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल में मिला शव
- ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी RTO ऑफिस में DM का ताबड़तोड़ छापा, मचा हड़कंप — कई दलाल फरार, भ्रष्टाचारियों पर गिरी गाज!
- बड़ी खबर: देहरादून में पत्रकार पर हमला, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
- ब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर लाइक-शेयर बना खतरा! एक गलती और सीधा जेल
- नैनीताल में 35 Arms License निरस्त, NDAL पोर्टल पर UIN रजिस्ट्रेशन अनिवार्य—DM का सख्त आदेश
Sunday, February 8





