रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक ही गांव से सामने आए दो अलग-अलग सामूहिक दुष्कर्म के मामलों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दोनों ही मामलों में महिलाओं के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिए गए, जिससे पीड़िताओं को मानसिक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है।
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय की हैं, लेकिन आरोपों की प्रकृति और तरीका लगभग एक जैसा होने के कारण मामले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। एक केस में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।पहली घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। यहां पीड़िता का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब छह माह पहले रोजगार के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पति का एक दोस्त महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
गैंगरेप के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया और जबरन संबंध बनाए गए। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल
इसी गांव से जुड़ी दूसरी महिला के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल है। पुलिस इस मामले में भी साक्ष्य जुटाने और पीड़िता की तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध से जुड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किए गए वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों और मोबाइल डेटा को भी खंगाला जा रहा है।
अराउंड उत्तराखंड
- चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
- बिंदुखत्ता में सांस्कृतिक सभागार बनेगा, सीएम धामी ने की घोषणा
- पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, 3 बच्चों ने बचाई चालक की जान
- उत्तराखंड कांग्रेस मे मधुसूदन सुंदरियाल को मिली नई जिम्मेदारी बनाए गए गढ़वाल सोशल मीडिया संयोजक
- विक्रम श्रीवास्तव बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष
- विधायक हरीश धामी को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक
- आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड ने बढ़ाई तैयारी, 525 सेंसर स्थापित
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
- लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत ने भी दी प्रस्तुति
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं में करेंगे लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग
Monday, November 23





