रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक ही गांव से सामने आए दो अलग-अलग सामूहिक दुष्कर्म के मामलों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दोनों ही मामलों में महिलाओं के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिए गए, जिससे पीड़िताओं को मानसिक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है।
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय की हैं, लेकिन आरोपों की प्रकृति और तरीका लगभग एक जैसा होने के कारण मामले को बेहद गंभीर माना जा रहा है। एक केस में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।पहली घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। यहां पीड़िता का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब छह माह पहले रोजगार के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पति का एक दोस्त महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
गैंगरेप के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया और जबरन संबंध बनाए गए। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल
इसी गांव से जुड़ी दूसरी महिला के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और डर का माहौल है। पुलिस इस मामले में भी साक्ष्य जुटाने और पीड़िता की तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध से जुड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किए गए वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों और मोबाइल डेटा को भी खंगाला जा रहा है।
अराउंड उत्तराखंड
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
- अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
- उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
- चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
- चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
- खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
- फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
Tuesday, June 30





