मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर की मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुभम उर्फ गोलू और लक्ष्मी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी। घटना के पीछे शराब के नशे में आपसी कहासुनी और छेड़खानी को मुख्य कारण बताया गया है।
इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, जिस पर पहले से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी दर्ज है, सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव, दीपेश लटवाल और सौरभ भट्ट उर्फ भटिया शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन तथा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप अल्प समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
- मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
- वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी सख्त, पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा
- सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
- राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों पर हंगामा, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
- ऋषिकेश में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 94 सिलेंडर बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार
- रुद्रपुर में डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत, रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था भांजा
- रेलवे रोड पर 6.68 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य का महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने किया शुभारंभ
- देहरादून के निजी स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार के आरोप, डायरेक्टर पर भी दबाव बनाने का दावा
Saturday, October 24





