मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर की मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुभम उर्फ गोलू और लक्ष्मी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी। घटना के पीछे शराब के नशे में आपसी कहासुनी और छेड़खानी को मुख्य कारण बताया गया है।
इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, जिस पर पहले से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी दर्ज है, सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव, दीपेश लटवाल और सौरभ भट्ट उर्फ भटिया शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन तथा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप अल्प समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अराउंड उत्तराखंड
- ऋषिकेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर संपन्न, 379 नागरिकों ने कराया पंजीकरण
- हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
- मसूरी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर एमडीडीए का सर्वे तेज, होमस्टे संचालकों ने मांगी स्पष्ट नीति
- दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की भूमिका पर मंथन
- मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर लोकभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, हिरासत में लिए गए
- देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत और तीन घायल
- उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
- मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़े दोनों
- विश्व मानक दिवस पर BIS देहरादून का आयोजन, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर
Thursday, October 15





