ऋषिकेश, उत्तराखंड;
ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी के समीप सोमवार कि अल सुबह एक ट्रक के ऊपर भूस्खलन होने से भरी चट्टान और मालवा आ गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
23 फरवरी को प्रातः 03:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के ऊपर अत्यधिक मात्रा में मलबा एवं पत्थर गिर गए हैं। सूचना में ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना जताई गई थी, साथ ही मार्ग भी पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे ट्रक से एक शव को बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान मुरारी लाल पुत्र श्री दुर्गा लाल, निवासी घुट्टियानी, जनपद चमोली गढ़वाल, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। टीम द्वारा बरामद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





