ऋषिकेश, उत्तराखंड;
ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी के समीप सोमवार कि अल सुबह एक ट्रक के ऊपर भूस्खलन होने से भरी चट्टान और मालवा आ गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
23 फरवरी को प्रातः 03:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तोता घाटी के पास भूस्खलन के कारण एक ट्रक के ऊपर अत्यधिक मात्रा में मलबा एवं पत्थर गिर गए हैं। सूचना में ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना जताई गई थी, साथ ही मार्ग भी पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे ट्रक से एक शव को बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान मुरारी लाल पुत्र श्री दुर्गा लाल, निवासी घुट्टियानी, जनपद चमोली गढ़वाल, उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। टीम द्वारा बरामद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
अराउंड उत्तराखंड
- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपी प्रमोद नौटियाल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 6 नवंबर को अदालत ने सुनाया फैसला
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
- अमित शाह का देवभूमि दौरा प्रेरणादायी, उत्तराखंड में नई ऊर्जा का संचार हुआ: सतपाल महाराज
- हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद
- विधानसभा चुनाव 2027: आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा
- भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, आठ कुंतल फूलों से सजा मंदिर; मक्कूमठ रवाना हुई उत्सव डोली
- केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
- उत्तराखण्ड में क्षेत्रीय फिल्मों और कलाकारों को मिलेगा बढ़ावा, सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 2 लाख रुपये का पुरस्कार
Friday, November 6





