देहरादून: 04 मार्च 2026। होली पर्व के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून की इमरजेंसी सेवाएं पूर्ण रूप से सक्रिय रहीं। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य प्रो० डॉ० गीता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे से 05 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे तक अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 610 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 44 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में आए मामलों में सड़क दुर्घटना (RTA) के 47, मारपीट (Assault) के 26, स्वयं गिरकर घायल होने के 123 तथा अन्य कारणों से 370 मरीज शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना से संबंधित 02 ब्रॉट डेड (मृत अवस्था में लाए गए) मामले भी दर्ज किए गए।प्राचार्य प्रो० डॉ० गीता जैन ने बताया कि इमरजेंसी में आए मरीजों में से 06 गंभीर मरीजों को भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके कारण सभी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान भी सभी ने पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।.
अराउंड उत्तराखंड
- 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
- पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
- मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
- राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
- पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
- मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
- हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
- नैनीताल में 251 वाहनों के चालान, 10 सीज
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
Thursday, November 19





