देहरादून: 04 मार्च 2026। होली पर्व के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून की इमरजेंसी सेवाएं पूर्ण रूप से सक्रिय रहीं। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य प्रो० डॉ० गीता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे से 05 मार्च 2025 को सुबह 08:00 बजे तक अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 610 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 44 मरीजों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में आए मामलों में सड़क दुर्घटना (RTA) के 47, मारपीट (Assault) के 26, स्वयं गिरकर घायल होने के 123 तथा अन्य कारणों से 370 मरीज शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना से संबंधित 02 ब्रॉट डेड (मृत अवस्था में लाए गए) मामले भी दर्ज किए गए।प्राचार्य प्रो० डॉ० गीता जैन ने बताया कि इमरजेंसी में आए मरीजों में से 06 गंभीर मरीजों को भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके कारण सभी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान भी सभी ने पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।.
अराउंड उत्तराखंड
- गोपाष्टमी पर गोकुल गौ सदन में भक्तिमय आयोजन, महिला प्रकोष्ठ ने विधि-विधान से किया गौ माता का पूजन
- श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना
- उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आपदा प्रबंधन का अभ्यास
- पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन: धामी बोले- महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता, 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल
- अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्यमंत्री ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
- हल्द्वानी में 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाकर कर रहा था सप्लाई
- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामला: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पत्नी और बेटे की दोषसिद्धि पर भी लगी रोक
- 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का देहरादून में समापन, सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सराहा
- टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल
Tuesday, November 17





