गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी देहरादून सबीन बंसल भी हटाये गये
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए आईएएस सबीन बंसल को देहरादून जिलाधिकारी के पद से हटाकर उनके स्थान पर आशीष चौहान को जनपद देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया है। इसी प्रकार 19 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करते हुए अपूर्व पांडे को बागेश्वर जनपद का जिलाधिकारी बनाया गया है। विनय शंकर पांडे को गढ़वाल आयुक्त के पद से हटकर सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।






