कीर्तिनगर क्षेत्र के पुराने पुल पर एक युवक के हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। हालांकि, समय रहते पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई और अभी वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में मायूसी हाथ लगने पर युवक ने जानलेवा कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) को डॉ. मयंक ने मोबाइल फोन के माध्यम से कीर्तिनगर थाने को सूचना दी कि पुराने पुल के पास एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है, जिसने अपने हाथ की नस काट ली है और काफी खून बह रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस का इंतजार करना उचित नहीं समझा और तुरंत उसे थाने के वाहन से श्रीकोट हॉस्पिटल, श्रीनगर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि युवक की नाड़ी (पल्स) चल रही थी।
कुछ ही देर में युवक को होश आ गया और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। युवक की पहचान विपिन (पुत्र गेंदा लाल), निवासी रानीहाट, थाना कीर्तिनगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और अब उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अराउंड उत्तराखंड
- दिल्ली में उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ, सीएम धामी ने की सराहना
- एसएसपी देहरादून ने सड़क पर उतरकर चलाया जागरूकता अभियान, पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
- प्रकाश पर्व शोभायात्रा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन
- पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, कुंभ-2027 का दिया न्योता
- योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव में शोक
- 50 हजार की रिश्वत लेते डीएसए गिरफ्तार, बैंक मैनेजर समेत तीन पकड़े
- समर वैली स्कूल मामला: टीसी के लिए अदालत पहुंची पीड़ित की मां, 28 नवंबर को सुनवाई
- दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की शुभकामनाएं
- जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज
- 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
Friday, November 20





