हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने देर शाम अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोग भी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
अराउंड उत्तराखंड
- उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान
- संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
- बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित: महाराज
- बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी के साथ आरोपी गिरफ्तार
- देहरादून से शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा ने प्रदेशभर में दिखाई संगठनात्मक सक्रियता
- पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जिलों में वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, कई जिलों में घरों से बाहर निकले लोग
- हरिद्वार में चेन स्नेचर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल; साथी फरार
- पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
- उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए बड़ी खबर, सूचना विभाग ने दिए लंबित देयकों के भुगतान के आदेश
Thursday, October 8





