देहरादून: होली के बाद देहरादून नगर निगम शहर में हाउस टैक्स वसूली के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अधिकतम राजस्व संग्रह के लक्ष्य के साथ निगम हर वार्ड में विशेष कैंप लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने आठ टीमों का गठन किया है, जो बकायेदारों से सीधे संपर्क कर टैक्स जमा कराने की कार्रवाई करेंगी।
नगर निगम के अनुसार, रिमाइंडर और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं को अब अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। चेतावनी के 15 दिन के भीतर भी कर जमा नहीं करने पर संबंधित बकायेदार के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर वसूली की सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
जोनल कार्यालयों में लगेंगे अतिरिक्त काउंटर
कर वसूली को तेज करने के लिए नगर निगम जोनल कार्यालयों में अतिरिक्त काउंटर भी लगाएगा, ताकि अधिक से अधिक करदाता समय पर अपना हाउस टैक्स जमा कर सकें।
व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे बिल
करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने डिजिटल व्यवस्था भी लागू कर दी है। अब भवन कर के बिल सीधे व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं। इनमें ऑनलाइन भुगतान के लिए लिंक और क्यूआर कोड भी शामिल है, जिससे करदाता घर बैठे ही भुगतान कर सकेंगे।
बड़े बकायेदारों की सूची तैयार
पिछले महीने महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर वसूली को पारदर्शी और आसान बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में नगर निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची भी तैयार कर ली है और उन पर विशेष फोकस किया जाएगा।
अराउंड उत्तराखंड
- शहरी स्वच्छता में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, उत्तराखंड में मिला प्रथम स्थान
- लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच विवाद गहराया, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष
- हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा में टिकट की जंग तेज, मदन कौशिक समेत 9 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
- उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 20 से अधिक IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार
- नैनीताल में पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार के तहत 33 वारंटी गिरफ्तार, 9 थाना क्षेत्रों में दी दबिश
- देहरादून: 14 लाख रुपये की लूट में दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे गए दोनों अभियुक्त
- मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
- चमोली में भालू का बढ़ता आतंक: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल ने जारी की एसओपी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, छह माह तक ऊखीमठ में होगी बाबा केदार की पूजा
- रिटायर्ड पेंशनर कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त BRO अधिकारी के खातों से उड़ाए 9.05 लाख रुपये
Wednesday, November 11




