Author: Anant Awaz

देहरादून के चंद्रबनी चौक स्थित एक सैलून में गुरुवार सुबह आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया, हालांकि सैलून का सामान जल गया। देहरादून । चंद्रबनी चौक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। फायर स्टेशन देहरादून के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 09:41 बजे सिटी…

Read More

बागेश्वर के गरुड़ तहसील क्षेत्र में एक महिला ने कथित घरेलू विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बागेश्वर: जनपद के गरुड़ तहसील क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के कंधार क्षेत्र निवासी कविता, पत्नी कपेंद्र सिंह, ने बुधवार सुबह अपने घर में…

Read More

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में केदारनाथ हाईवे पर जवाड़ी पुल के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दिल्ली निवासी दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मंदाकिनी नदी तट के पास जा गिरी कार मिली जानकारी के अनुसार, बलेनो कार (संख्या- DL 8 CAL 5335) केदारनाथ की ओर जा रही थी, तभी जवाड़ी पुल के समीप अचानक चालक नियंत्रण खो…

Read More

देहरादून: देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने स्वागत जताते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेत्री द्वारा आंदोलन के दौरान स्वयं पर पेट्रोल डालने की घटना को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां आंदोलनकारी युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाती हैं, जो बेहद चिंताजनक है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त होना स्वागत योग्य…

Read More

कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026 को मंजूरी 11 पर्वतीय जिलों के 275 गांवों को 05 वर्षों में चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य विवाद रहित गांवों को प्राथमिकता; न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि या 25 काश्तकारों की लिखित सहमति अनिवार्य नीति की कड़ाई से मॉनिटरिंग के लिए उच्चाधिकार समिति (HPC) का हुआ गठन राज्य मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी जोतों को एकीकृत करने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

Read More

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में देश के विभिन्न स्थानों से सुशील गोखरू तथा 04 अन्य व्यक्तियों, नामतः राजेन्द्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला एवं ममता भंडारी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल पीठ ने वर्ष 2025 में मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) चिट फंड घोटाले से संबंधित सभी एफआईआर सीबीआई को हस्तांतरित करने के आदेश पारित किए थे। इसके आधार पर सीबीआई ने…

Read More

पंतनगर/लालकुआं: ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ध्रुव राजपूत (निवासी शिव कॉलोनी, जवाहर नगर, पंतनगर) के रूप में हुई है। घर ले जाकर किया दुष्कर्म पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार रात पंतनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री और आरोपी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मंगलवार शाम को…

Read More

देहरादून। देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा किया है। थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार चला रहे हैं। इसके बाद सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक स्कूल के पीछे बने हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में…

Read More

देहरादून: प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने के मामले में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित वेतन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा किसी भी कर्मचारी को आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की हिदायत देते हुए समय पर वेतन भुगतान…

Read More

देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात देहरादून/ऋषिकेश। शहर की नियोजित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बुधवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ अवैध बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की…

Read More

देहरादून: बढ़ती ईंधन चुनौती के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में ऊर्जा बचत, ईंधन खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सरकारी कामकाज से लेकर आम लोगों की जीवनशैली तक में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन, खाद्य पदार्थों…

Read More

जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: महाराज पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संयुक्त रुप से भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। भाजपा नेता और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित जनपद स्तरीय कार्यालय का रिबन काटकर और पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं…

Read More

देहरादून: वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए नर्सिंग अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पिछले करीब 50 घंटों से नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर डटी हुई…

Read More

देहरादून: देशभर में चर्चाओं में आए NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में अब उत्तराखंड कनेक्शन भी सामने आ गया है। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने देहरादून से राकेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ था। इससे पहले राजस्थान पुलिस उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक की खबरें तेजी से वायरल हुई थीं। जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले कथित “गेस…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त जल्द राज्य के दौरे पर पहुंचकर जनगणना कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान राज्य स्तर पर चल रही तैयारियों, अधिकारियों के प्रशिक्षण, डिजिटल डाटा प्रबंधन और मैदानी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीकी रूप से अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। बताया जा रहा…

Read More

देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजकुमार ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को…

Read More