Author: Anant Awaz

देहरादून: देहरादून में नर्सिंग भर्ती को लेकर चल रहा आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों ने शनिवार को आंदोलन उग्र कर दिया। एकता विहार स्थित धरना स्थल से जुड़े चार अभ्यर्थी अल सुबह सर्वे चौक के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनके समर्थन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी पर पहुंचीं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अन्य आंदोलनकारी नीचे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। नर्सिंग अभ्यर्थियों का कहना है कि…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों…

Read More

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है,…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने…

Read More

ऐकेश्वर (पौड़ी) चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में राज्य योजना से 73 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण स्टेज-ll के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ऐकेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य योजना के तहत 73 लाख 16 हजार की लागत…

Read More

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत कैनाल बाईपास रोड, यमुना विहार, निकट गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, विकासनगर में गुलशन द्वारा बिना स्वीकृति कराए किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया निर्माण प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पाया गया। इसके बाद उत्तराखण्ड…

Read More

केदारनाथ यात्रा से लौटते समय ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से गायब हुई प्रज्ञा बेगूसराय से सकुशल बरामद हो गई। अब प्रज्ञा ने खुद खुलासा किया है कि उस रात ट्रेन में क्या हुआ था। देहरादून: केदारनाथ यात्रा से लौटते समय कानपुर की प्रज्ञा सिंह ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थीं। 6 दिन बाद वह बिहार के बेगूसराय में सुरक्षित मिलीं। दरअसल. Pragya Singh की शादी को अभी महज तीन महीने ही हुए थे। वह अपने पति Manish Agrahari के साथ Kedarnath Temple की यात्रा पूरी कर Dehradun से Ghaziabad लौट रही थीं। दोनों Nanda Devi Express में…

Read More

देहरादून: आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी जनपदों एवं रेखीय विभागों द्वारा मानसून अवधि में संभावित आपदाओं एवं आपात स्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मानसून अवधि उत्तराखण्ड के लिए अत्यंत संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण रहती है। प्रदेश में एक ओर जहां मानसून का सीजन प्रारम्भ होने वाला होता है, वहीं दूसरी ओर चारधाम यात्रा भी अपने चरम पर रहती है। ऐसी…

Read More

मसूरी। एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने पिता की वर्दी और पी-कैप का रौब झाड़ने के लिए दुरुपयोग किया, लेकिन दून पुलिस ने एक झटके में उसकी खुमारी उतार दी। कोतवाली मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान वैगनआर कार (UP-15-DZ-2906) को रोका। डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे हैंगर में उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी मिली। चालक विनय सिंह (निवासी मेरठ) नशे की हालत में था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक संजय सिंह का बेटा है। टोल टैक्स, पार्किंग फीस बचाने और रौब झाड़ने के…

Read More

देहरादून(आरएनएस)। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने पौड़ी जनपद भ्रमण के दूसरे दिन आज सतपुली क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि सतपुली क्षेत्र लंबे समय से उच्च शिक्षा के लिए स्थायी एवं सुदृढ़ आधारभूत सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहा था, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को…

Read More

देहरादून:  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती को लेकर इंतजार बाकी है. हालांकि, राज्य भर में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी फिलहाल इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है. लिहाजा अब विभागीय मंत्री की तरफ से इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अब तक अधूरी पड़ी हुई है. राज्य भर में 2000 से ज्यादा रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी किए जाने…

Read More

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग चार मामलों में महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई लोगों से करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई. शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल से जांच कर मामले ज्वालापुर कोतवाली ट्रांसफर किए गए. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि अनजान नंबर से कॉल रिसीव करते ही खाते से अलग अलग समय पर रकम निकाली गई. पहला मामला…

Read More

हल्द्वानी: हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। मृतका के परिजनों का आरोप है कि कंपनी में कर्मचारियों के साथ पहले भी उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रही हैं और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण युवती की जान चली गई। परिजनों ने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन घटना से जुड़े सीसीटीवी…

Read More

हल्द्वानी/रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ और नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में एक बुटीक की दुकान से करीब 10 लाख रुपये की 5 किलो से अधिक चरस बरामद की है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं,ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र के बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया. जिसमें तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है गया है. 10 लाख रुपये की 5 किलो से अधिक चरस बरामद: काठगोदाम पुलिस, एएनटीएफ और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी…

Read More

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस में चालक और परिचालक समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। दसे में सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और…

Read More

पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच प्रदेश में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रविवार को अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के देहलचौरी क्षेत्र में हुआ। अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक इको कार (यूके 13ए-9418) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे…

Read More