मसूरी: पर्यटन सीजन के बीच मसूरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नियम तोड़ने वालों पर सख्ती तेज कर दी है। लाइब्रेरी चौक पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लाल-नीली फ्लैशलाइट, हूटर और काले शीशों वाली एक लग्जरी कार को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, कैंपटी रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की कार पर लगी फ्लैशलाइट और हूटर देखकर वाहन को रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने खुद को केंद्रीय मंत्रालय का अधिकारी बताकर पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन के वैध दस्तावेज…
Author: Anant Awaz
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” के लिए ₹74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख, “कंकराली टनकपुर से मां…
देहरादून को जाम से राहत का ‘डबल पार्किंग’ ब्लूप्रिंट, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग सचिवालय क्षेत्र में भी बनेगी 189 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग, 68 करोड़ की योजना पर मंथन सीएम धामी के निर्देश पर सचिवालय में पहली समीक्षा बैठक, ट्रैफिक प्रबंधन, लागत व कार्ययोजना पर गहन मंथन राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। सचिव, आवास विभाग, उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में 06 मई 2026 को सचिवालय में आयोजित बैठक में परेड ग्राउंड और गांधी पार्क के मध्य प्रस्तावित…
बद्रीनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही अब बद्रीनाथ को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किये जाने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बुधवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया कि बद्रीनाथ को एक आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए बहु-आयामी और चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं,…
टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने हेतु संबंधित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक राज्य एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के तहत् टिहरी झील रिंग रोड एवं आसपास के क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए एक कोम्प्रेहेंसिवे प्लान तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) पूरे क्षेत्र को ग्लोबल…
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रानीखेत तहसील क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK02-TA-3159 (वेगनआर) बुधवार रात देहोली-चौबटिया क्षेत्र से गुजर रही थी। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया…
देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों के लिए अगले 3 घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार 07 मई 2026 सुबह 6:21 बजे से 9:21 बजे तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। विशेष रूप से डोईवाला, देवप्रयाग, पुरोला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कपकोट, रामनगर, बेरीनाग, बाजपुर, खटीमा और…
हल्द्वानी के दोनहरिया मार्ग पर 14 वर्षीय किशोर उमेश मौर्य की सड़क हादसे में मौत। स्कूटी रपटने के बाद सामने से आ रही बाइक ने कुचला। सीसीटीवी में कैद हुई घटना। हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोनहरिया सड़क पर बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में अमरावती कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोर उमेश मौर्य की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, उमेश स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से पनचक्की की ओर जा रहा था। जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई और वह सड़क के दूसरी…
भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का कडा रूख पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी खुदाई के बाद सड़क तुरंत दुरूस्त करें, ब्लैकटॉप में न हो देरी-डीएम सुरक्षा में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, खुदाई स्थलों पर बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड जरूरी- डीएम परियोजना समन्वय समिति की अहम बैठक, पिटकुल व यूपीसीएल के 13 प्रस्तावों पर निर्णय जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय परियोजना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पिटकुल और यूपीसीएल द्वारा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने से संबंधित 13 प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। Hu gy बैठक में चल रहे कार्यों को निर्धारित मानकों…
आज दिनांक 06 मई 2026 को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी झील, भट्टा फॉल के निकट एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से ASI मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि ट्रक संख्या UK07CB-1727 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस एवं फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को गहरी खाई…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय से वन क्लिक के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के 7 लाख 56 हजार 682 पेंशनर्स के खातों में अप्रैल माह की पेंशन जारी की। इस दौरान कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई।इसमें शत-प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन के लाभार्थियों को एक क्लिक में राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है और आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर…
12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख इससे पहले हल्द्वानी, लालकुआं, भीमताल, भवाली, रामनगर के 38 स्कूलों को भेजे जा चुके हैं नोटिस अब तक नैनीताल जनपद के कुल 50 प्राइवेट स्कूलों को भेजे जा चुके हैं नोटिस। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं जांच आख्या के आधार पर कार्यवाही करते हुए 12 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस प्राप्त करने…
महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियों टिप्पणियों का लिया स्वतः संज्ञान देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियों के संबंध में स्वतः संज्ञान लिया गया है। प्रकरण में संज्ञान में आया है कि वीरभद्र, ऋषिकेश निवासी शशि शरण नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणियाँ की गई हैं, जो राजनैतिक रूप से सशक्त हो रही महिलाओं की गरिमा एवं सम्मान के प्रतिकूल हैं तथा सार्वजनिक जीवन में शिष्ट आचरण के मानकों का उल्लंघन करती हैं। साथ ही, उक्त टिप्पणियाँ प्रधानमंत्री की…
देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण के तहत भवन गणना का कार्य शुरू हो चुका है। जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर लोगों से भवन से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं। इस प्रक्रिया में कुल 33 सवालों के आधार पर डेटा एकत्र किया जा रहा है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के इस कार्य में आम जनता और कार्मिक दोनों को पूरा सहयोग देना होगा। यदि कोई व्यक्ति सहयोग करने से मना करता है या गलत जानकारी देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। नियमों के अनुसार, जनगणना कार्य में बाधा डालने या लापरवाही बरतने पर…
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव प्रदेश में रोपवे प्रोजेक्ट की प्राथमिकता तय करने के लिए उप समिति गठित मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल की अड़चनों को अगले तीन दिन में निस्तारण करें सम्बन्धित विभाग मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में…
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान साढ़े 8 करोड़ की लागत से किया गया हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णाेद्धार ’आइस रिंक संचालन के लिए स्थापित किया गया 1 मेगावाट का सोलर प्लांट ’बीते एक वर्ष में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का बना केंद्र ’एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी की सफल मेजबानी पर जताया गर्व ’उत्तराखंड में लागू होगा स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान, 8 शहरों में खुलेंगी 23 खेल अकादमियां हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और…















