Author: Anant Awaz

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों पर हरिद्वार रोड स्थित एक बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है और प्राधिकरण ने साफ संकेत दे दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। एमडीडीए द्वारा 4 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान…

Read More

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित “छात्र संघ समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की नर्सरी और सामाजिक मुद्दों की प्रयोगशाला है। विधानसभा में बैठने से पहले छात्र विद्यालय कैंपस में ही राजनीति का ककहरा सीखते हैं। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित “छात्र संघ…

Read More

नैनीताल: पाइन्स क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में गिरी थार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ 60CG-4574 खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर SDRF और फायर टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव…

Read More

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 तक के मूल विलेख पत्र (Original Deed Registers) कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि…

Read More

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लॉन्च की डिजिटल सब्सिडी प्रणाली देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के माध्यम से अनुदान वितरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खातों में प्रतीकात्मक रूप से डिजिटल भुगतान कर नई प्रणाली की शुरुआत की। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को साकार करने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग ने नाबार्ड…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में  प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में…

Read More

ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की भी समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली, राष्ट्रीय भूकम्प जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम तथा भूस्खलन न्यूनीकरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं पर कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों तथा संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन…

Read More

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। पर्वतीय मूल के सैनिक बाहुल्य क्षेत्र बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर क्षेत्र में जनआंदोलन अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। वन अधिकार संगठन एवं पूर्व सैनिक संगठन, बिंदुखत्ता के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुए इस आंदोलन को पहले ही दिन व्यापक जनसमर्थन मिला। शहीद स्मारक, बिंदुखत्ता में आयोजित कार्यक्रम के तहत आंदोलन के प्रथम दिन 12 घंटे के क्रमिक अनशन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। क्रमिक अनशन में अर्जुन नाथ गोस्वामी (अध्यक्ष, वन अधिकार…

Read More

सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया स्थिति का जायजा प्रशासन अलर्ट, जनपदों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश सोमवार और मंगलवार को भी ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट एवं रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के साथ बैठक कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार एवं मंगलवार के…

Read More

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री धामी राम मंदिर से केदारनाथ पुनर्निर्माण तक, देश में हो रहा सांस्कृतिक पुनर्जागरण – मुख्यमंत्री 22 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन देवभूमि का देवत्व और सांस्कृतिक मूल्य हर हाल में सुरक्षित रहेंगे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश और हेमकुंड रोपवे से धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति -मुख्यमंत्री धामी देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम…

Read More

काशीपुर में “पति, पत्नी और वो” के त्रिकोण ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते घर को मातम में बदल दिया। यहां एक तरफ घरवाला था तो दूसरी तरफ बाहर वाला, और इसी बीच शुरू हुआ मोहब्बत का वो खूनी खेल जिसमें पति की बलि चढ़ा दी गई। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या मामला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर का है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति को ही मौत की नींद सुला दिया। मामले की तहरीर मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी जब उनका बेटा पांच…

Read More

चमोली। जनपद चमोली के दशोली विकासखंड की निजमुला घाटी में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई…जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गौणा-भनाली तोक क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रभावित भेड़पालकों में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल समेत कई लोग शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि एक ही पल में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा…

Read More

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत आगामी 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह नगर निगम श्रीनगर व खिर्सू विकासखण्ड में मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। डाॅ. रावत इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण पर रवाना होने से पहले बताया कि वह 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर…

Read More

नैनीताल : जनपद नैनीताल में निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रम, शुल्क एवं अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर एवं भीमताल क्षेत्र के 17 विद्यालयों को नोटिस जारी किए जाने के उपरांत अब अन्य विद्यालयों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों/जनसुनवाई एवं विभिन्न स्तरों पर प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर विभिन्न विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है…

Read More

आज यानी चार अप्रैल को पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती हो रही है। जिनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। आज इन सभी जगहों पर नतीजे घोषित होंगे। इसी बीच बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है। बंगाल में 10 बजे तक कितनी सीटों पर बीजेपी आगे? पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। जिसमें शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है।…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार गैंगबाजी पर भारी पड़ रहा है। बाज गैंग के बाद अब पुलिस ने पिल्ला गैंग पर सख्ती बढ़ा दी है। इस कार्रवाई में गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है…जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार ये गैंग सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए पहले मारपीट करते हैं और फिर उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल करते हैं…जिससे इलाके में डर का माहौल बनता है। हाल ही में भीमगोडा बैराज क्षेत्र में पिल्ला गैंग से जुड़े युवकों ने कुछ लोगों के साथ…

Read More