रुड़की।रविवार सुबह रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया जब मकान में काम कर रहे दो मजदूरों पर चार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि दोनों मजदूर मकान के अंदर छिप गए और बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी अमजद और गुलशेर सत्ती मोहल्ला स्थित बादशाह होटल के पास एक मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। बताया गया है कि काम के दौरान दोनों मोबाइल चला रहे…
Author: Anant Awaz
रामनगर/देहरादून:उत्तराखंड के रेल नेटवर्क के विस्तार और यात्रियों की सुविधा की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कुमाऊं और गढ़वाल की कनेक्टिविटी को और मजबूत करते हुए अब रामनगर से राज्य की राजधानी देहरादून के बीच एक नई रेलगाड़ी के परिचालन को औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सांसद अनिल बलूनी ने दी जानकारी गढ़वाल सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि…
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी मा. मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक राष्ट्रीय स्तर पर आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा सी-डॉट द्वारा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से सफल परीक्षण अलर्ट जारी किया गया। प्रातः 11 बजकर 46 मिनट पर यह अलर्ट संदेश…
चमोली: सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब व हिन्दू आस्था का केंद्र लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शनिवार, 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. जिसको लेकर भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम और गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार आज हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स तक पहुंच गए हैं. संयुक्त टीम ने गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार गुरु से अरदास के पश्चात खोल दिए. जिससे अब टीम यहीं पर रहकर कार्य कर सकेगी. इससे पहले उन्हें हर शाम घांघरिया वापस लौटना पड़ता था। टीम अब हेमकुंड साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक नीचे…
देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्र राजपुर रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनडीए की तैयारी कर रहा था और पास के एक हॉस्टल में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्र कमरे में अकेला था, जबकि उसके साथी कोचिंग के लिए गए हुए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक अन्य छात्र ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत कोचिंग संस्थान प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची…
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा राज्य में संभावित खराब मौसम, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत पत्र जारी कर सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 04 एवं 05 मई, 2026 के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50…
हल्द्वानी/लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार जनआवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी के हस्तक्षेप के बाद हल्द्वानी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में किशोर शुभम अधिकारी के साथ कथित मारपीट और लापरवाही के मामले में पुलिस प्रशासन ने गंभीर संज्ञान लिया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जांच कराते हुए संबंधित केंद्र संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, शुभम अधिकारी (17 वर्ष), निवासी नैनीताल जनपद, नशे की लत से जूझ रहा था, जिसके उपचार हेतु उसे हल्द्वानी के “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था।…
सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश। 15 जून 2026 तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश। रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से किया जायेगा विकसित। हर विकासखण्ड में बालिकाओं के लिए खुलेगा छात्रावास। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का किया जाए त्वरित समाधान- मुख्यमंत्री। यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा की सीएम घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नगाण गांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से देश…
देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने खास तौर पर मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने…
नैनीताल। जिले में गरीबों तक सही समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन पहुंचे….इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पूरे जिले में सस्ते गल्ले की दुकानों और खाद्यान्न गोदामों का औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी आठों विकास खंडों में एक साथ संचालित किया गया। गठित टीमों ने क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ मिलकर दुकानों और गोदामों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, वितरण…
नई टिहरी। टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास शनिवार देर शाम को तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने 22 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। शनिवार शाम को करीब 8 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी की ओर से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा…
Uttarakhand Weather Update: आज रविवार 3 मई को भी उत्तराखंड में मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो सुबह धूप खिली रह सकती है। हालांकि दिनभर और शाम के समय हल्की ठंडी हवा का दौर देखने को मिलेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार है। इसके अलावा राज्य के बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है। Uttarakhand Weather Update: आज 3 मई को भी खराब रहेगा मौसम! मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी,…
स्पा संचालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटर को कराया बंद बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में कार्य कर रही 05 महिलाओं के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही अपने मकान में बिना सत्यापन के उक्त महिलाओं को किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी पुलिस एक्ट में की कार्यवाही वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में संपूर्ण…
दुर्गम पर्वतीय मार्गों, तीव्र ठंड, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम वायुदाब तथा ऑक्सीजन की कमी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच, श्री केदारनाथ धाम एवं लिंचोली क्षेत्र में तैनात SDRF टीमें निरंतर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में जवान न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि हर जरूरतमंद तीर्थयात्री के लिए जीवनरेखा बनकर खड़े हैं। चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के पश्चात से अब तक श्री केदारनाथ क्षेत्र में SDRF द्वारा त्वरित सहायता प्रदान करते हुए ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन, अत्यधिक थकान एवं मौसमीय प्रभावों के कारण अस्वस्थ हो…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में 30 अप्रैल की रात हुई मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी अकरम के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। परिजनों की मांग के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, पुलिस जांच की निगरानी एसपी सिटी हरिद्वार करेंगे, जबकि सीओ सिटी हरिद्वार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों स्तरों पर जांच के जरिए मुठभेड़ की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता की पड़ताल की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, अकरम ने अपने साथियों के साथ…

















